प्लेन का क्षतिग्रस्त हिस्सा. (फोटो: X)
पहलगाम आतंकी हमला और भारत की जवाबी कार्रवाई में सिंधु जल समझौता रद्द करना और ऑपरेशन सिंदूर जैसे घटनाक्रम के बाद बिगड़े भारत और पाकिस्तान के संबंध की वजह से एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती थी.
विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की उड़ान के चालक दल ने टर्बुलेंस से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र (Airspace) में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया.
घटना के बारे में विस्तृत बयान में नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि उड़ान में सवार 227 यात्रियों में से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है पर प्लेन का “नोज रेडोम” (आगे का हिस्सा) क्षतिग्रस्त हो गया है. प्लेन में टर्बुलेंस आने की घटना की डीजीसीए द्वारा जांच की जा रही है. बुधवार को, इंडिगो के A321 नियो विमान ने फ्लाइट 6E 2142 के ऑपरेशन के दौरान पठानकोट के पास ओलावृष्टि और भारी टर्बुलेंस का सामना किया.
डीजीसीए ने कहा, “क्रू सदस्यों के बयान के अनुसार, उन्होंने मौसम के कारण प्लेन के हवाई मार्ग को बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) मोड़ने के लिए नॉर्थन कंट्रोल (IAF) से अनुरोध किया. हालांकि, इसे मंजूरी नहीं दी गई. बाद में चालक दल ने मौसम से बचने के लिए लाहौर से अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया, लेकिन उसे भी मना कर दिया गया.”
DGCA के अनुसार, चालक दल ने शुरू में वापस लौटने का प्रयास किया, लेकिन जब वे गरज वाले तूफानी बादल के करीब थे, तो उन्होंने मौसम को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया. इसके बाद, उन्हें ओलावृष्टि और भारी टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. क्रू सदस्यों ने मौसम से बचने के लिए श्रीनगर की ओर सबसे छोटे मार्ग से बाहर निकलने के लिए उसी दिशा में आगे बढ़ना चुना.”
गुरुवार को, पीटीआई ने बताया कि लाहौर एटीसी ने टर्बुलेंस से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के लिए उड़ान पायलट के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था.
ये भी पढ़ें: यूरेनियम संवर्धन बंद करने की शर्त पर अमेरिका से कोई समझौता नहीं, परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ेगा ईरान: विदेश मंत्री
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…