देश

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, Rising North East Summit में गौतम अदाणी ने किया ऐलान

Rising North East Summit: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने शुक्रवार को कहा कि समूह अगले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों में अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा, जिसमें स्थानीय नौकरियों और उद्यमिता को प्राथमिकता दी जाएगी. अगर इस निवेश को मिला दिया जाए तो अदाणी ग्रुप पूर्वोत्तर में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा कर चुका है.

Gautam Adani ने समिट को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ को संबोधित करते हुए अरबपति कारोबारी ने कहा कि उनका फोकस ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट मीटर, हाइड्रो-पंप स्टोरेज, पावर ट्रांसमिशन, सड़क और राजमार्ग, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, स्किलिंग और वॉकेशनल ट्रेनिंग सेंटर्स के जरिए क्षमता तैयार करने पर है.

गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कहा, “हम लोगों में निवेश करेंगे. हर पहल में स्थानीय नौकरियों, स्थानीय उद्यमिता और सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी और यही विकसित भारत 2047 का उद्देश्य है.”

गौतम अदाणी ने कहा, “2014 से अब तक 6.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश, सड़क नेटवर्क को दोगुना करके 16,000 किलोमीटर करना, एयरपोर्ट्स की संख्या को दोगुना करके 18 करना, यह सिर्फ एक नीति नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी सोच और सबका साथ सबका विकास में उनके दृढ़ विश्वास को दिखाता है.”

Gautam Adani ने की बड़े निवेश की घोषणा

अदाणी ग्रुप ने फरवरी में असम में 50,000 करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की, जो राज्य में किसी कारोबारी समूह द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी निवेश प्रतिबद्धताओं में से एक है. गौतम अदाणी ने कहा, “पूर्वोत्तर के हमारे भाइयों और बहनों, हम अदाणी में आपके साथ, आपके सपनों, आपकी गरिमा और आपके भाग्य के साथ खड़े रहेंगे.” दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख पक्षकारों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है.

यह भी पढ़ें- Rising North East Investors Summit: पीएम मोदी ने समिट का किया उद्घाटन, बोले- नॉर्थ-ईस्ट यानी कि एनर्जी का पावर हाउस है

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार, इस समिट के मुख्य फोकस क्षेत्रों में पर्यटन और आतिथ्य, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण और उससे जुड़े क्षेत्र, वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास, आईटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, मनोरंजन और खेल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

60 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago