देश

पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें, 300 से ज्यादा ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश, कई ड्रोन मार गिराए : कर्नल सोफिया कुरैशी

7 और 8 मई की रात पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए भारतीय हवाई क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की सेना ने पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नीयत से यह कोशिशें कीं. इसके अलावा, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी कैलिबर हथियारों से भी गोलाबारी की.

कर्नल कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तान ने 36 अलग-अलग स्थानों पर करीब 300 से 400 ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की. भारतीय सशस्त्र बलों ने kinetic और non-kinetic तरीकों से इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया.”

ड्रोन के मलबे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ये ड्रोन तुर्की के Asisguard Songar मॉडल के हैं. सेना के अधिकारियों का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर की गई हवाई घुसपैठ का मकसद भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों की क्षमता की जांच करना और खुफिया जानकारी एकत्रित करना था.

साहिब कॉरिडोर सेवा अस्थाई रूप से बंद की

पाकिस्तान की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं.”

विदेश सचिव विक्रम मिसरी : पाकिस्तान ने एलओसी पर स्कूलों और धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह बेहद खेदजनक और निंदनीय है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की. इस हमले में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई घायल हुए.”

गोला पूंछ के क्राइस्ट स्कूल के पीछे गिरा

उन्होंने आगे बताया कि, “7 मई की सुबह पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलाबारी के दौरान एक गोला पूंछ के क्राइस्ट स्कूल के पीछे गिरा. इस हमले में स्कूल के दो छात्रों के घर पर गोला गिरने से उनकी मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए. कई स्कूलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के भूमिगत हॉल में शरण ली, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.”

विदेश सचिव ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सुनियोजित तरीके से गुरुद्वारों, चर्चों और मंदिरों जैसे धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है, जो कि पाकिस्तान के लिए भी एक “नई गिरावट” का संकेत है.

भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है : विदेश मंत्री ने अमेरिका, ब्रिटेन और नॉर्वे से की बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की. चर्चा का केंद्र बिंदु पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा 7 मई को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रही.

विदेश सचिव ने बताया, “विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लक्षित कार्रवाईयों को रेखांकित किया और कहा कि भारत किसी भी प्रकार के उकसावे का मजबूती से जवाब देगा.”

जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव और नॉर्वे के विदेश मंत्री से भी इसी विषय पर बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति पर बल दिया.

ये भी पढ़ें: PAK के लिए 25 साल और… हो जाएगा तबाह! एक समय भारत से ‘आगे’ था इस्‍लाम के नाम पर बना ये मुल्‍क, जानें बर्बादी की वजहें

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

41 seconds ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

1 hour ago