देश

India-Pakistan Clash: सीमावर्ती गुरुद्वारों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाई गईं गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र प्रतियां

Shiromani Gurdwara Amritsar (Punjab): भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने सीमावर्ती गांवों के गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र प्रतियों (Sacred forms) को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का फैसला किया है. यह कदम सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उठाया गया है, ताकि पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

गुरुद्वारा सतलानी साहिब के ग्रंथी कश्मीर सिंह ने बताया, “सीमा पर मौजूदा हालात को देखते हुए हम इन पवित्र सरोपों को अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि यह निर्णय गुरुद्वारों और संगत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. एसजीपीसी ने इस प्रक्रिया को पूरी मर्यादा के साथ संपन्न करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में तनाव का माहौल है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में संबंधों में तल्खी बढ़ी है. ऐसे में धार्मिक स्थलों और पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है. SGPC ने अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के तहत यह कदम उठाया है, जो सिख समुदाय के लिए सर्वोच्च धार्मिक संस्था है.

स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी. एसजीपीसी ने भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए ठोस योजना बनाने की बात कही है.

यह भी पढ़िए: ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Bharat Express Desk

Recent Posts

मालदीव में CSC की बड़ी बैठक, भारत समेत सदस्य देशों ने 2026-27 सहयोग रोडमैप को दी मंजूरी

Colombo Security Conclave: मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 8वीं एनएसए स्तर की बैठक…

5 minutes ago

‘किसी पर समझौते का दबाव नहीं’, संजय कपूर पारिवारिक ट्रस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट अब गुण-दोष पर करेगा फैसला

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के पारिवारिक ट्रस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई.…

6 minutes ago

कोलकाता नगर निगम चुनाव पर रोक के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव, जानिए क्या है पूरा विवाद

कोलकाता नगर निगम चुनाव और वार्ड परिसीमन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम प्रस्ताव रखते…

14 minutes ago

भाजपा में भी बवंडर! क्या उत्तर प्रदेश में नेतृत्व के सवाल पर बढ़ रही है असहजता?

UP Election 2027 Analysis: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले न केवल…

16 minutes ago