देश

पाकिस्तान की कुटिल साजिश नाकाम, स्वर्ण मंदिर पर हमले की साजिश विफल करने पर सुरक्षा बलों को चुग ने सराहा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पाकिस्तान द्वारा अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पर ड्रोन और मिसाइल हमले की साजिश की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के सबसे पवित्र सिख धार्मिक स्थल को निशाना बनाने का दुस्साहस किया, यह सिर्फ एक सैन्य उकसावा नहीं बल्कि पंजाब की आस्था, संस्कृति और विरासत पर सीधा हमला है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह साजिश कोई नई बात नहीं, बल्कि पंजाब में दशकों से आतंक फैलाने की उसकी पुरानी रणनीति का हिस्सा है. श्री हरमंदिर साहिब जैसे धार्मिक स्थल को निशाना बनाना, उसकी इसी लंबी साजिश का भयावह और शर्मनाक प्रयास है.

सुरक्षा ही नहीं, राष्ट्रीय आत्मा और अस्मिता का सवाल

तरुण चुग ने कहा कि यह भारत के लिए केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मा, आस्था और अस्मिता की रक्षा का प्रश्न है. उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इस साजिश को समय रहते विफल करने पर उन्हें नमन और आभार प्रकट किया.

चुग ने जम्मू-कश्मीर में एक गुरुद्वारे पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल हमला करने की हालिया घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि पाकिस्तान अब धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर देश में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की घिनौनी कोशिश कर रहा है.

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित कई आतंकी ढांचों को ध्वस्त किया, पाकिस्तान पूरी तरह बेहिसाब, बेनकाब और बौखलाया हुआ है.

चुग ने दो टूक कहा, “अब पाकिस्तान हताशा में हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों और सांस्कृतिक धरोहरों को निशाना बना रहा है, लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि यह नया भारत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है. हम न केवल अपने एक-एक इंच भू-भाग की रक्षा करेंगे, बल्कि अपनी आस्था और संस्कृति पर आंच भी नहीं आने देंगे.

ये भी पढ़ें: देश में फिर से कोरोना की वापसी, इस शहर में मिले 50 से ज्यादा मरीज, जारी हुई गाइडलाइन

-भारत एक्सप्रेस 

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

28 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

52 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago