देश

जैसे को तैसा! इस्लामाबाद की हरकत पर दिल्ली का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान हाई कमीशन पर गरजा बुलडोजर

Pakistan High Commission News: भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चल रही तनातनी के बीच दिल्ली से एक और बड़ा संकेत सामने आया है. राजधानी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर की मदद से हटा दिया गया. भारत की ओर से की गई यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल हटा दिए गए थे. ऐसे में दिल्ली की कार्रवाई को पाकिस्तान के कदम का सीधा जवाब माना जा रहा है.

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इन ढांचों को हटाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है. हालांकि, यह कार्रवाई केवल सड़क व्यवस्था से जुड़ी है या इसके पीछे कोई व्यापक कूटनीतिक संदेश भी है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

पहलगाम हमले के बाद बिगड़े रिश्ते

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की मौजूदा स्थिति की बड़ी वजह पिछले साल हुआ पहलगाम आतंकी हमला है. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ गया था, हालांकि 10 मई को सीजफायर के बाद हालात कुछ शांत हुए.

सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान नाराज

इसी बीच भारत में अमेरिका के राजदूत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी. श्रीनगर में गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की भी तारीफ की और संकेत दिया कि अमेरिका क्षेत्र को लेकर अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है. गोर के इस बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया और बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया.


ये भी पढ़ें: पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने में कांग्रेस को कैसी शर्म? BJP बोली-‘वोट बैंक के लिए बनी नई मुस्लिम लीग’


ऐसे माहौल में दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बैरिकेड और बोलार्ड हटाने की कार्रवाई को महज सड़क से जुड़ा कदम नहीं, बल्कि बदलते कूटनीतिक तेवर के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

18 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago