राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Rajiv Gandhi Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजीव गांधी की जयंती हर साल 20 अगस्त को मनाई जाती है. इस दिन को देश में ‘सद्भावना दिवस’ के तौर पर भी मनाया जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण नमन किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.
On the occasion of his birth anniversary, paying homage to former Prime Minister of India, Shri Rajiv Gandhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2026
एनसीपी (NCP-SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने राजीव गांधी को दूरदर्शी नेता बताया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने विकास और नए भारत की नींव को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए तकनीक और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया.
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था. 31 अक्टूबर 1984 को उनकी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली और बाद में देश के प्रधानमंत्री बने. 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे.
ये भी पढ़ें: ‘कठिन समय में भी डटे रहो…’ PM मोदी ने शेयर किया प्रेरक संस्कृत श्लोक, दिया खास संदेश
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे. उनके कार्यकाल में तकनीकी आधुनिकीकरण, कंप्यूटर के इस्तेमाल, दूरसंचार के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों पर जोर दिया गया. भारत में कंप्यूटर और टेलीकॉम क्षेत्र को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को देश के तकनीकी विकास की शुरुआती नींव से जोड़कर देखा जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…
Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…
Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…
Wife Cuts Husband Private Part In Meerut: मेरठ में एक महिला ने चाकू से अपने…
Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…