Anti Terrorism Operations By India: पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारी नुकसान पहुंचा था. जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित कैंप तबाह हो गया था, अब कई महीने बाद जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने नुकसान की बात कबूली है.
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी कहते नजर आ रहा है कि 7 मई को हुए इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के हमले में जैश के सरगना मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्यों, जिसमें उनकी बड़ी बहन, भांजा, भांजी और पांच बच्चे शामिल थे, वे सब मारे गए. यह हमला अप्रैल में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में अंजाम दिए गए वीभत्स हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया था.
मसूद इलियास कश्मीरी के वीडियो में हथियारों से लैश हमलावर देखे जा सकते हैं, जबकि पाकिस्तान के ISPR ने इन आतंकवादियों को मासूम लोग बताया है. BBC के मुताबिक, मसूद अजहर ने खुद ये स्वीकार किया था कि उसके परिवार के सदस्यों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मौत हुई, जबकि पाकिस्तान ने शुरू में इन आरोपों को खारिज किया था. यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में पार्किंग विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दबंगों ने परिवार पर कुत्ता छोड़कर कराया हमला
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…