देश

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की नई साजिश: भारतीय वेबसाइटों पर साइबर हमलों की कोशिश नाकाम

विकास अबरोल


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट अब साइबर हमलों के रूप में सामने आ रही है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान प्रायोजित हैकर ग्रुप्स – “Cyber Group HOAX1337” और “National Cyber Crew” द्वारा की गई कई साइबर हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया है.

किन वेबसाइट्स को बनाया गया निशाना?

  • आर्मी पब्लिक स्कूल, नगरोटा और सुंजवां की वेबसाइट्स को डिफेस करने की कोशिश की गई, जिनमें पहलगाम हमले के शिकार लोगों का मज़ाक उड़ाने वाले संदेश डाले गए थे.
  • पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वेबसाइट को भी टारगेट किया गया, जिसमें पाकिस्तान की निराशा और नीच हरकतें साफ झलकीं.
  • आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और वायुसेना के पूर्व सैनिकों की वेबसाइट्स को भी हैक करने की कोशिश हुई.

साइबर युद्ध का नया मोर्चा

इन हमलों का उद्देश्य भारत को डिजिटल मोर्चे पर उकसाना और भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाना था, खासकर बच्चों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी साइट्स को टारगेट कर पाकिस्तान ने एक और निचले स्तर की हरकत को अंजाम दिया.

भारत की एजेंसियों ने समय रहते इन हमलों को विफल कर दिया है और साइबर सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है. यह घटनाएं पाकिस्तान की आतंक और सूचना युद्ध की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं.


ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो, राफेल और सुखोई ने दिखाया दम


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

25 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

26 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago