विकास अबरोल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट अब साइबर हमलों के रूप में सामने आ रही है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान प्रायोजित हैकर ग्रुप्स – “Cyber Group HOAX1337” और “National Cyber Crew” द्वारा की गई कई साइबर हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया है.
किन वेबसाइट्स को बनाया गया निशाना?
- आर्मी पब्लिक स्कूल, नगरोटा और सुंजवां की वेबसाइट्स को डिफेस करने की कोशिश की गई, जिनमें पहलगाम हमले के शिकार लोगों का मज़ाक उड़ाने वाले संदेश डाले गए थे.
- पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वेबसाइट को भी टारगेट किया गया, जिसमें पाकिस्तान की निराशा और नीच हरकतें साफ झलकीं.
- आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और वायुसेना के पूर्व सैनिकों की वेबसाइट्स को भी हैक करने की कोशिश हुई.
साइबर युद्ध का नया मोर्चा
इन हमलों का उद्देश्य भारत को डिजिटल मोर्चे पर उकसाना और भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाना था, खासकर बच्चों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी साइट्स को टारगेट कर पाकिस्तान ने एक और निचले स्तर की हरकत को अंजाम दिया.
भारत की एजेंसियों ने समय रहते इन हमलों को विफल कर दिया है और साइबर सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है. यह घटनाएं पाकिस्तान की आतंक और सूचना युद्ध की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो, राफेल और सुखोई ने दिखाया दम
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



