प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर दुत्कारा. उन्होंने कांग्रेस को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया. कांग्रेस शासन में हुए घोटाले का भी जिक्र किया. उन्होंने संसद में आज कहा— ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के सशक्तीकरण का प्रतीक है. सेना ने आधुनिक और सटीक हमला करने वाले हथियारों से आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए.
पीएम मोदी ने कहा— सनातन धर्म के शास्त्रों में कहा गया है, ‘शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्र चिंता प्रवर्तते’, जब राष्ट्र शस्त्र से सुरक्षित होते हैं तभी वहां शास्त्र की चर्चाएं हो पाती हैं.
उन्होंने कहा— ऑपरेशन सिंदूर बीते दशक में हुए सेना के सशक्तीकरण का प्रतीक है. कांग्रेस के शासन के दौरान सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोचा भी नहीं गया.
ये शब्द गांधी से आया है, लेकिन आज भी मजाक उड़ाया जाता है. छोटे छोटे उपकरण के लिए विदेशों पर निर्भर रहे, ये उनका कार्यकाल रहा. जीप, बोफोर्स हर चीज के साथ घोटाला किया. हमारी सेनाओं को हथियारों के लिए दशकों इंतजार करना पड़ा.
PM मोदी ने कहा— आजादी के बाद एक मजबूत रक्षा उपकरणों का हमारा दायरा उसे सोच समझकर तबाह किया गया. दुर्बल किया गया. रिसर्च और मैनुफैक्चरिंग के रास्ते बंद कर दिए गए.
यह भी पढ़िए: संसद को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी— हमने पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंक के अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया
उन्होंने कहा— इसी नीति पर हम चलते तो ऑपरेशन सिंदूर के विषय में सोच भी नहीं सकते थे. ये हाल कर दिया था. भारत को सोचना पड़ता था कि अगर युद्ध हुआ तो शस्त्र कहां से मिलेंगे. बीच में रुक तो नहीं जाएंगे. ये सोचना पड़ता था.
यह भी पढ़िए: राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- PM Modi को मेरा चैलेंज, कहिए- Donald Trump झूठा है
संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा— कांग्रेस ने हमेशा नेशनल सिक्योरिटी पर समझौता किया. आज जो लोग पूछ रहे हैं pok को वापस क्यों नहीं लिया. इससे पहले जवाब उन्हें देना होगा कि किसकी सरकार ने पीओके पर पाकिस्तान को कब्जा करने का मौका दिया था. जवाब साफ है— जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं तो कांग्रेस और उनका पूरा स्टीम बिलबिला जाता है, पता नहीं क्या है.
यह भी पढ़िए: लोकसभा में पीएम मोदी की दहाड़, चुन-चुन कर दिया ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को जवाब
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…