देश

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में सुनसान सड़कों पर कार में बैठे कपल्स को कथित तौर पर डराने-धमकाने, उनकी वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. इस मामले में पसियाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) में तैनात दो थानेदारों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और थानेदार करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है. तीसरे आरोपी थानेदार बलिहार सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है.

कपल से मांगे 20 हजार रुपये, 5 हजार में तय हुआ सौदा

पुलिस के मुताबिक, घटना गांव शेर माजरा पुल के पास की है. आरोप है कि यहां कार में बैठे एक कपल को रोककर उनकी वीडियो बनाई गई और कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की गई. बाद में पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ. इसी दौरान कार में मौजूद युवक ने पटियाला पुलिस में तैनात अपने एक परिचित थानेदार से संपर्क कर मदद मांगी. सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी ने थाना और चौकी से जानकारी जुटाई कि घटनास्थल के आसपास पुलिस का कोई नाका लगा है या नहीं. नाका नहीं होने की पुष्टि के बाद वह खुद मौके पर पहुंचा और आरोपियों को घेरकर पसियाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के मोबाइल में मिलीं करीब 90 वीडियो

इस मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के मोबाइल फोन से करीब 90 वीडियो मिलने की बात सामने आई है. पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कथित तौर पर कितने कपल्स को निशाना बनाया गया था और क्या उनसे पैसे भी वसूले गए थे. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं. फिलहाल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

घायलों को अस्पताल पहुंचाना थी ड्यूटी

पुलिस के अनुसार, SSF में तैनात दोनों थानेदारों की ड्यूटी बस स्टैंड पसियाना से बस स्टैंड गज्जू माजरा तक सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की थी. आरोप है कि इसी दौरान वे अपने साथी के साथ कथित वसूली की गतिविधियों में शामिल थे. पसियाना थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है. पुलिस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगा रही है. मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

4 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

4 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

6 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

6 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

7 hours ago