देश

पटियाला हाउस कोर्ट ने MF हुसैन की विवादित पेंटिंग्स को जब्त करने का दिया आदेश

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली आर्ट गैलरी से भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की हिंदू देवी-देवताओं पर बनाई गई दो विवादित पेंटिंग को जब्त करने का आदेश दिया है. साथ ही पेंटिंग को प्रदर्शन करने के जिम्मेवार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. पेंटिंग में हिंदू देवता हनुमान और गणेश हैं. यह निर्देश पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साहिल मोंगा ने एक वकील की शिकायत पर दिया है. शिकायतकर्ता अमित सचदेवा ने कहा था कि ये पेंटिंग्स आपत्तिजनक प्रकृति की है और नग्न हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस को संबंधित पेंटिंग्स को जब्त करने का निर्देश देने की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने आपत्तिजनक पेंटिंग्स को प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली आर्ट गैलरी और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.

पूजनीय देवता हनुमान और गणेश का  किया अपमान

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने अदालत से कहा कि हुसैन की पेंटिंग सनातन धर्म के सबसे पूजनीय देवता हनुमान और गणेश का अपमान किया गया है. यह अश्लीलता है. ऐसा किया जाना दुर्भावनापूर्ण है और यह जानबूझकर किया गया अपमान है. हुसैन दुनिया के सबसे महान कलाकार हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मेरे देवताओं का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने देवताओं का उपहास करने वाली पेंटिंग देखी. प्रथम दृष्टया मामला सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए ऐसी आपत्तिजनक पेंटिंग को प्रदर्शित करने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बनता है.

इस मामले में जांच अधिकारी ने आर्ट गैलरी के सुरक्षा कैमरे की फुटेज और नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर को जब्त कर लिया है. पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कला प्रदर्शनी निजी तौर पर आयोजित की गई थी और दोनों पेंटिंग सहित सभी पेंटिंग केवल हुसैन के मूल काम को प्रदर्शित करने के लिए थीं. भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित हुसैन का वर्ष 2011 में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया को ओबीसी छात्रों को कोचिंग देने पर जवाब देने का निर्देश दिया

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago