देश

पटना में 10 सर्कुलर रोड बंगले पर बवाल, पुलिस पहुंची तो भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- ‘जितनी फोर्स चाहें बुला लें, बंगला नहीं खाली करूंगी’

Rabri Devi bungalow controversy: बिहार में सिसासी हलचल काफी तेज हो गई है, वजह है पटना के ’10 सर्कुलर रोड’ (10 Circular Road bungalow) पर स्थित सरकारी बंगाल जिसे प्रशासन ने खाली करने का आदेश जारी किया है. यह बंगला बिहार विधान पिरषद के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) का है.

शनिवार (30 मई) को सचिवालय की एसडीपीओ अनु कुमारी और पटना के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पुलिस बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. अधिकारियों ने अंदर जाकर राबड़ी देवी से मुलाकात की और भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस व आवास खाली करने से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. हालांकि, मुलाकात के बाद अनु कुमारी बिना मीडिया से बात किए वहां से रवाना हो गईं.

बंगाल नहीं खाली करूंगी- राबड़ी देवी

सूत्रों के अनुसार राबड़ी देवी ने साफ कहा है कि वह अभी तुरंत सरकारी आवास खाली नहीं करेंगी और किसी दबाव में फैसला नहीं लेंगी. बताया जा रहा है कि तय समय सीमा खत्म होने के बाद भवन निर्माण विभाग की ओर से दो बार नोटिस भेजे जा चुके हैं. अब विभाग का कहना है कि अगर तीसरे नोटिस के बाद भी बंगला खाली नहीं हुआ, तो पुलिस की मदद से जबरन खाली कराने की कार्रवाई की जा सकती है.

जितनी फोर्स बुलानी है बुला लें- राबड़ी देवी

दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राबड़ी देवी मीडिया के सवालों पर सीएम सम्राट चौधरी को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि चाहे जितनी भी पुलिस फोर्स लगा दी जाए, वह सरकारी आवास खाली नहीं करेंगी. उन्होंने साफ शब्दों में दोहराया कि किसी भी हालत में वह यह बंगला नहीं छोड़ेंगी. राबड़े ने कहा “सम्राट चौधरी जितना भी फोर्स बुलाकर मकान खाली करवाना चाहें, मैं मकान नहीं खाली करूंगी. हम किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगे.”


ये भी पढ़ें: ममता ‘दीदी’ के भतीजे पर बड़ा हमला! अभिषेक बनर्जी के कपड़े फाड़े, पत्थरबाजी के बीच हेलमेट पहनकर भागना पड़ा


क्या है ’10 सर्कुलर रोड’ बंगला विवाद?

’10 सर्कुलर रोड’ बंगला विवाद तब शुरू हुआ जब नीतीश-सम्राट सरकार के भवन निर्माण विभाग ने यह बंगला बीजेपी कोटे के नए मंत्री नंदकिशोर राम को दे दिया. विभाग का कहना है कि राबड़ी देवी को पहले ही 2025 के अंत में 39 हार्डिंग रोड वाला नया सरकारी आवास दिया जा चुका है, जिसे पूरी तरह तैयार भी कर दिया गया है. लेकिन पुराना बंगला खाली न होने की वजह से मामला बढ़ गया है और अब यह कानूनी और राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago