बड़े भाई ने मंदिर में की 1.5 साल के भाई की हत्या
Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिक्रम इलाके से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में एक कलयुगी बड़े भाई ने अपने ही डेढ़ साल के जिगर के टुकड़े का बेरहमी से कत्ल कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई हैरान है कि कोई अपनों के साथ इतनी दरिंदगी कैसे कर सकता है.
पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 20 साल के अजीत कुमार के रूप में हुई है. आरोपी के पिता रंजू यादव पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं और उनके तीन बेटे हैं, जिनमें अजीत सबसे बड़ा था. शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उनका डेढ़ साल का सबसे छोटा बेटा मनीष उर्फ हनुमान अपने घर के बाहर खेल रहा था.
उसी दौरान बड़ा भाई अजीत वहां पहुंचा और मासूम को दुलारने-फुसलाने के बहाने पास ही स्थित देवी मंदिर के पास ले गया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह अपने ही भाई के साथ क्या साज़िश रच रहा है. मंदिर में पहुंचकर उसने मां दुर्गा के सामने नारियल फोड़ने वाले भारी पत्थर पर मासूम की गर्दन रखी और पास में रखी दबिया (हथियार) से उसका गला काट दिया. इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह जरा भी नहीं डरा, बल्कि भाई के कटे हुए शरीर और सिर को एक गमछे में लपेटकर सीधे अपने घर पहुंच गया. घर वालों ने जब खून से सना वह गमछा देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वे दहाड़ मारकर रो पड़े.
इस भयावह वारदात के बाद गांव में कोहराम मच गया. चीख-पुकार सुनकर दौड़े आए ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी अजीत को दबोच लिया और मौके पर ही पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई दबिया भी बरामद कर ली है.
गांववालों का कहना है कि अजीत पिछले कुछ समय से स्मैक और गांजे जैसी बुरी आदतों की गिरफ्त में था. वह नशे के लिए अक्सर घर पर पैसों की मांग करता था और न मिलने पर खूब हंगामा और मारपीट करता था. लोगों का यह भी मानना है कि लगातार नशा करने की वजह से उसकी दिमागी हालत भी काफी बिगड़ चुकी थी.
ये भी पढ़ें- यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश
घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज के एसडीपीओ-2 पंकज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम सबूत और नमूने जुटाए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि इस क्रूरता के पीछे की असली वजह और बाकी सभी बातों का पूरी तरह खुलासा हो सके.
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट की सीमा…
Anant Singh Expelled From JDU: बाहुबली अनंत सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए…