Patna Shootout: बिहार की राजधानी पटना का सबसे व्यस्त और हर वक्त गुलजार रहने वाला मुसल्लेपुर हाट इलाका गुरुवार को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. शहर में हुए ‘ब्लैक आउट’ यानी बिजली गुल होने के सन्नाटे का फायदा उठाकर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. मंडी में अपनी दुकान पर बैठे एक मसाला कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस सनसनीखेज हत्या के बाद से पूरे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भारी खौफ का माहौल है.
मृतक की पहचान टिकिया टोली के रहने वाले नेपाली साव के 35 वर्षीय बेटे पिंटू साव के रूप में हुई है. पिंटू मुसल्लेपुर हाट मंडी में ही मसालों का व्यापार करते थे और रोज की तरह गुरुवार को भी अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया.
इसी सन्नाटे और अंधेरे को ढाल बनाकर बाइक पर सवार कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे. इससे पहले कि पिंटू कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से मंडी में भगदड़ मच गई. पिंटू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े और अपराधी मौके से फरार हो गए.
वारदात के बाद परिजन और आसपास के दुकानदार पिंटू को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH) लेकर भागे. लेकिन शरीर में कई गोलियां लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही सिटी एसपी (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्राइम सीन से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस अब मंडी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
शुरुआती जांच में हत्या की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर चल रही है. सिटी एसपी परिचय कुमार ने एक महत्वपूर्ण सुराग साझा करते हुए बताया कि करीब 15-20 दिन पहले पिंटू साव का कुछ स्थानीय छात्रों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.
पुलिस अब इस ‘छात्र गुट’ वाले एंगल को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का दावा है कि उनके हाथ कुछ पुख्ता सुराग लगे हैं और जल्द ही शूटरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं!’ NEET-UG परीक्षा की नई तारीख को लेकर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…