देश

संभल में ईद और नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं


संवाददाता- अरूण चाहल


यूपी के संभल में ईद और नवरात्रि को लेकर सदर कोतवाली में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई. एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र, एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी के अलावा शहर इमाम कारी अलाउद्दीन अजमली, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव मसूद अली फारुखी एडवोकेट, नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमल कांत तिवारी, संजय गुप्ता पोली समेत कई लोग मौजूद रहे.

सीओ अनुज चौधरी ने कहा- हम प्रशासनिक सेवा में हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना काम सही से करें. हम लोग ये बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि कोई बवाल हो या दिक्कत हो. किसी भी तरह की समस्या होगी तो वो आपको भी झेलनी पड़ेगी और हमें भी झेलनी पड़ेगी. हम लोग निष्पक्षता से जो काम करते हैं, उसे अदर वाइज न लिया जाए. उस पर राजनीति न हो. हम बस ये चाहते हैं कि हम भी आजाद रहें और आप भी आजाद रहें. सबको आजाद रहने का पूरा अधिकार है.

बहुत छोटी-छोटी चीजों का लोग मुद्दा बनाते हैं. हो सकता है, उन्हें उसका फायदा मिलता हो. लेकिन उसमें हमारा कोई फायदा नहीं है. हमारा फायदा इसमें है कि हर काम शांति से निपट जाए. अनुज चौधरी ने कहा कि जो लोग मुझ पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं, मैं उनको बता दूं कि हर आदमी स्वतंत्र है. अपना त्योहार अपने हिसाब से मना सकता है. मैं उस चीज को दोबारा नहीं कहूंगा. लेकिन अगर मेरी बात इतनी ही गलत थी तो क्यों हाईकोर्ट- सुप्रीम कोर्ट नहीं गए. मुझे सजा करवाते. मैंने हर चीज दोनों धर्म के लिए बराबर बोली. मेरा हमेशा यही उद्देश्य रहता है. हम बस ये चाहते हैं, हम जहां रहें, वहां शांति व्यवस्था भंग न हो. हर आदमी को अपना अधिकार है. यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी.

संभल में सड़कों-छतों पर ईद की नमाज पर रोक

यूपी के संभल में ईद की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. ईद की नमाज से पहले पुलिस की ओर से दो चीजों पर स्पष्ट पाबंदी के आदेश दिए गए हैं. संभल के एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा कि ईद के दौरान संभल में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं. लाउडस्पीकर की भी अनुमति नहीं दी जाएगी. पीस कमेटी की मीटिंग में पुलिस प्रशासन के निर्देश हैं कि ईद पर नमाज सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी. कहा गया कि नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर परिसर में ही होगी. सड़कों पर या छतों पर किसी को नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी. नमाज परंपरागत रूप से  अदा की जाएगी. वहीं एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि लोगों से त्योहारों पर आपसी सौहार्द के साथ ईद, नवरात्रि मनाने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि ईद की नमाज चबूतरों या सड़क पर नहीं होने दी जाएगी. लाउडस्पीकर की इजाजत भी नहीं दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

47 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

2 hours ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago