मनोरंजन

CM Yogi Adityanath Biopic: सब छोड़ के आया हूं, शिष्य बनकर आया था लोगों ने सरकार बना दिया…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त प्रशासनिक नीतियों और विकास योजनाओं के लिए प्रसिद्ध जीवन कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. उनकी अपकमिंग बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ (Ajey: The Untold Story Of A Yogi) का टीज़र बुधवार को निर्माताओं द्वारा जारी किया गया. फिल्म का एक प्रमुख डायलॉग है – “मैं योगी हूं और योगी ही रहूंगा…”

फिल्म प्रोडक्शन हाउस सम्राट सिनेमैटिक्स ने टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उसने सब त्याग दिया, लेकिन जनता ने उसे अपना बना लिया.” शेयर किए गए वीडियो में योगी आदित्यनाथ के जीवन और बदलाव की झलक को दिखाया गया है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले निर्णायक क्षणों को भी बारीकी के साथ दिखाया गया है. इसमें उनके शुरुआती वर्षों, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने के उनके फैसले और एक राजनेता के रूप में उनके विकास को भी टीजर में उतारा गया है.

फिल्म ‘अजेय’ का दिखा जबरदस्त पोस्टर

मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें अनंत जोशी भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में परेश रावल की दमदार आवाज सुनाई देती है, जहां वह कहते हैं, “वो कुछ नहीं चाहता था, लेकिन सब उसे चाहते थे. जनता ने उसे सरकार बना दिया.” मोशन पोस्टर में अनंत जोशी के हाव-भाव उनके किरदार को बखूबी दर्शाते हैं, जो बेहद प्रभावशाली और शानदार लग रहे हैं.

ये सितारे आएंगे नजर

आपको बता दें कि, ‘अजेय’ लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर : द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ योगी आदित्यनाथ’ पर बनी है. फिल्म की पहली झलक में ड्रामा, इमोशंस, एक्शन और त्याग का मिश्रण देखने को मिला. फिल्म में अभिनेता अनंत जोशी, योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. अनंत के साथ फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह, राजेश खट्टर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म के बारे में निर्माता रितु मेंगी ने कहा, “योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों, विषम परिस्थितियों और कई परिवर्तनों से भरा रहा. हमारी फिल्म उनके सफर को सिनेमा के रूप में आकर्षक तरीके से पेश करने के लिए तैयार है, जिसमें उन मुख्य घटनाओं को सामने लाया गया है, जिन घटनाओं ने उनकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाई. ‘अजेय’ में बेहतरीन कलाकार हैं, जो मनोरंजक अंदाज में कहानी को पेश करते हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर हम उत्साहित हैं.”

फिल्म देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है

फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है और इसकी कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है. ‘अजेय’ के निर्देशक रवींद्र गौतम ने कहा, “हमारी फिल्म देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें उत्तराखंड के एक गांव के साधारण मध्यम वर्ग से आए लड़के को दिखाया गया है, जो भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य (उत्तर प्रदेश) का मुख्यमंत्री बन जाता है. उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, विश्वास और नेतृत्व की है और हमने एक ऐसा अनुभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो उनके शानदार जीवन के साथ न्याय कर सके.”

सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले रितु मेंगी ने फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म इसी साल हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: आमिर खान ‘Coolie’ से पहले इस मूवी से कर रहे हैं साउथ में डेब्यू!… क्या कह रहे हैं फैन्स, कौन है ट्रेलर में दिख रहा एक्टर?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago