देश

पंजाब में भगवंत मान की तानाशाह सरकार को जनता सबक सिखाएगी: प्रदीप भंडारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि उनकी सरकार में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है और इन स्कूलों में दी जा रही उच्च शिक्षा के साथ-साथ सुविधाएं भी प्राइवेट स्कूलों को मात देंगी. मान के दावे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही आम आदमी पार्टी सरकार का शिक्षा मॉडल पंजाब में फ्लॉप हुआ है.

सोमवार को न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान प्रदीप भंडारी ने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तानाशाही सरकार है. जो शिक्षकों को बतौर राजनीतिक एजेंट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. दिल्ली से पंजाब तक इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का वादा किया. लेकिन, इनका पीआर मॉडल फ्लॉप हो गया. दिल्ली में जनता ने केजरीवाल को जवाब दिया. अब पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि भगवंत मान की सरकार को सबक सिखाएंगे.

शिक्षकों पर भगवंत मान की फोटो लगाने का दबाव?

उन्होंने कहा कि यहां के सरकारी स्कूलों में छात्रों के पास शौचालय जाने के लिए भी व्यवस्था नहीं है. भगवंत मान सरकार ने बस पंजाब को लूटने का काम किया है. यहां के शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की डीपी में भगवंत मान की फोटो लगाए. मैं समझता हूं कि जल्द ही इनकी भ्रष्टाचारी सरकार से जनता मुक्त होगी. यहां की जनता ने मान की सरकार को जड़ से उखाड़ने का फैसला कर लिया है.

एसएससी की नौकरियों में कटौती को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बैठक पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार बंगाल के इतिहास की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है. योग्य छात्रों को ममता सरकार द्वारा नौकरी दी जानी चाहिए.

हालांकि, बंगाल के हर विभाग में ममता बनर्जी और उनके करीबी सहयोगी नीतिगत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इनके 50 प्रतिशत से ज्यादा नेता भ्रष्टाचार में जेल जा चुके हैं. बंगाल के हर योग्य छात्रों को नौकरी देनी चाहिए. लेकिन, टीएमसी के नेता इनकी नौकरी खा रहे हैं. यहां की जनता ने मन बना लिया है कि हिन्दू विरोधी सरकार को यहां से हटाना है.

ये भी पढ़ें: Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की चुनौती पर सुनवाई के लिए दी सहमति

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

31 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

41 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

50 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago