देश

Cloud 9 सोसायटी में पानी के लिए तरस रहे लोग, बिल्डर की बदमाशी, डीएम ने भी स्विच ऑफ किया फोन

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 में स्थित क्लाउड 9 सोसायटी में रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं. पिछले चार दिनों से न तो पीने का पानी है और ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था. जबकि, मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये फ्लैट में रहने वाले लोगों से वसूला जाता है. सोसायटी के लोग बिल्डर से इन समस्याओं को लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं, उसके बाद भी यहां की बदइंतजामी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. पानी जैसी सबसे जरूरत की चीजे, जिसे हम बुनियादी सुविधाओं का नाम देते हैं, उनका भी यहां पर टोटा है. लोग लाखों रुपये देने के बाद भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरह रहे हैं. सोसायटी में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है.

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि परिमल सर्विसेज जानबूझकर उनको परेशान कर रही है. परिमल बंदोपाध्याय और सुशील जैन की मिलीभगत से सब ऐसा हो रहा है. हर महीने समय पर मेंटेनेंस के नाम पर पैसे तो वसूल लिए जाते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती हैं.

वहीं सोसायटी के लोगों का ये भी आरोप है कि डीएम से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई अबतक नहीं की गई है. दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है. बिल्डर की करतूत से सोसायटी की जनता परेशान है, लेकिन प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने से कतरा रहा है.

पानी नहीं मिलने से बच्चे बुजुर्ग परेशान

बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. जब हमारे एडिटर अमृत तिवारी ने लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 6-7 महीने पहले भी इस तरह की समस्या हुई थी. मेंटेनेंस कंपनी ने हमारा साथ नहीं दिया. तब हमलोगों ने पैसे इक्ट्ठा करके खुद से पानी का टैंकर बुलाया था. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ये बिल्डर हमेशा से मनमानी करता रहा है. सोसायटी में पानी के साथ-साथ पार्किंग की समस्या है. अभी हमलोग फिर से पैसे इक्ट्ठा करके टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन ऐसा कब तक किया जा सकता है? लोगों ने कहा कि यहां कूड़ा, लिफ्ट आदि की भी समस्या है. हम लोग शिकायत करते-करते थक गए हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें- CLOUD 9 बिल्डर की बदमाशी, 3 दिनों से सोसाइटी में नहीं आ रहा पीने का पानी, जनता का हाल बेहाल

खबर चलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची

भारत एक्सप्रेस पर खबर चलने के बाद अब स्थानीय प्रशासन और बिल्डर सक्रिय हुआ है. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है. यहां के लोगों की सबसे बड़ी पानी को लेकर समस्या है. जिसे देखते हुए पंप बदलने की बात कही जा रही है.

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago