देश

डीएम ने पहले दिए कार्रवाई के आदेश, अब नहीं उठा रहे फोन, Cloud 9 सोसायटी में समस्याओं का लगा अंबार, परिमल सर्विसेज पर एक्शन कब ?

गाजियाबाद जिले के वैशाली सेक्टर-1 में स्थित क्लाउड 9 सोसायटी में रहने वाले लोगों को पानी, साफ-सफाई और ऐसी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. पिछले चार दिनों से सोसायटी में पानी नहीं आ रहा है. गंदगी का हर जगह अंबार लगा हुआ है. पीने से लेकर नहाने तक के पानी का इंतजाम वहां रहने वाले लोग खुद कर रहे हैं. सोसायटी के लोग अपने पैसे से पानी का टैंकर मंगा रहे हैं. पिछले चार दिनों से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. इन समस्याओं को लेकर सोसायटी के लोग गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी और नगर निगम से भी शिकायत कर चुके हैं. डीएम ने शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब डीएम ने भी हाथ खींच लिए हैं. पहले उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया, कुछ समय बाद जब फोन को ऑन किया तो अब लगातार लोगों के फोट को उठाने के बजाय काट रहे हैं. कई मीडिया कर्मियों ने उनसे कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन फोन रिंग होने के बाद काट दिया जा रहा है.

मेंटेनेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा

दूसरी तरफ सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर को मेंटेनेंस के नाम पर सोसायटी के लोग लाखों रुपये देते हैं, लेकिन परिमल सर्विसेज पैसे वसूलने के बाद सारा पैसा डकार जाता है. सुविधाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. यहां तक कि सोसायटी में साफ-सफाई तक नहीं कराई जाती है. बिल्डिंगों के अंदर जगह-जगह गंदगी है. कूड़े के ढेर हैं, जिससे तमाम तरह की बीमारियों के फैलने का डर रहता है. बच्चे और बुजुर्ग इसी डर से घरों में कैद रहते हैं क्योंकि बाहर न खेलने के लिए साफ जगह है और बुजुर्गों को घूमने के लिए कोई स्थान. लिफ्ट का समय से मेंटीनेंस नहीं कराया जाता है. जिससे लोगों को डर रहता है कि कभी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है. कई लोग इसी डर से लिफ्ट का इस्तेमाल तक नहीं करते हैं.

पैसे इकट्ठा करके लोग खुद ही करते हैं पानी का इंतजाम

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आलम ये है कि पीने, नहाने और कपड़े धोने के लिए अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है. पीने का पानी बोतलों में खरीदकर लाना पड़ता है. बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. जब हमारे एडिटर अमृत तिवारी ने लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 6-7 महीने पहले भी इस तरह की समस्या हुई थी. मेंटेनेंस कंपनी ने हमारा साथ नहीं दिया. तब हमलोगों ने पैसे इक्ट्ठा करके खुद से पानी का टैंकर बुलाया था.

यह भी पढ़ें- Cloud 9 सोसायटी में पानी के लिए तरस रहे लोग, बिल्डर की बदमाशी, डीएम ने भी स्विच ऑफ किया फोन

समस्याओं का लगा अंबार

वहां रह रहे लोगों ने कहा कि ये बिल्डर हमेशा से मनमानी करता रहा है. सोसायटी में पानी के साथ-साथ पार्किंग की समस्या है. अभी हमलोग फिर से पैसे इक्ट्ठा करके टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन ऐसा कब तक किया जा सकता है? लोगों ने कहा कि यहां कूड़ा, लिफ्ट आदि की भी समस्या है. हम लोग शिकायत करते-करते थक गए हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि सिक्योरिटी में लगे गार्ड्स को पिछले तीन महीने से तनख्वाह तक नहीं दी गई है. जिससे अब वे लोग भी नौकरी करने से इनकार कर रहे हैं. जिससे अब सोसायटी में सुरक्षा को लेकर भी समस्याएं आने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago