इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
किडनी की बीमारी
Exercises for kidney patients: अक्सर देखने को मिलता है कि किडनी के मरीजों में लक्षण काफी देर से दिखने शुरू होते हैं. जिसका नतीजा, किडनी फेल होने का खतरा बढ़ता है. वैज्ञानिकों का कहना है, सामान्य लोगों के मुकाबले किडनी के मरीजों में हार्ट डिजीज होने का खतरा 20 गुना ज्यादा होता है. लेकिन अगर किडनी डायलिसिस वाले मरीज रोजाना एक्सरसाइज करें तो वह शारीरिक रूप से फिट होते हैं और उन्हें बार-बार हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ता है. माना जाता है कि डायलिसिस के मरीज अगर रोजाना हल्का भी एक्सरसाइज करेंगे तो उनकी फिटनेस कमाल की रहेगी. तो आइए जानते है किडनी के मरीजों को हल्का एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है.
किडनी की बीमारियों के मरीजों की संख्या दुनिया भर में बहुत अधिक है. अस्वस्थ किडनी की वजह से लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी जीने में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. माना जा रहा है कि मौजूदा समय में भारत में 75 लाख से अधिक लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज है. जबकि, 2 लाख लोगों को हर साल किडनी फेलियर की समस्या होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, नियमित व्यायाम करने और फिजिकली एक्टिव रहने से किडनी रोग से पीड़ित लोगों को फायदा हो सकता है. हर दिन 15-20 मिनट एक्सरसाइज करना किडनी मरीजों के लिए जरूरी हैं. संतुलित खान-पान के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेस भी किडनी की समस्याओं को कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं. किडनी मरीजों के लिए इस तरह की एक्सरसाइज करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह सबसे आसान और सरल एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र का व्यक्ति दिन के किसी भी समय कर सकता है. जिन लोगों को एक्सरसाइज का समय नहीं मिलता या जो लोग बिल्कुल कसरत नहीं करते है उनके लिए पैदल चलना एक बेहतर एक्सरसाइज साबित हो सकती है. सबसे पहले शुरूआत में 10-15 मिनट वॉक करें और फिर धीरे-धीरे वॉक करने की गति और भी बढ़ा सकते हैं.
फिजिकल और मेंटली हेल्दी बनने के लिए योगाभ्यास करना एक अच्छा तरीका है जिसे लोग धीरे-धीरे अपना रहे हैं. योगाभ्यास और मेडिटेशन के अभ्यास से मन शांत होता है और किडनी रोग की वजह से होने वाली एंग्जायटी और तनाव से भी राहत मिलती है.
पानी में तैरना ना केवल एक मनोरंजक एक्टिविटी है बल्कि यह एक बेहतर और आसान एक्सरसाइज भी है. जैसा कि पानी में तैरते समय जोड़ों पर कम दबाव बनता है ऐसे में यह किडनी, अधिक वजन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज है.
-भारत एक्सप्रेस
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…
डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…
Ind vs wi t20 series: भारत ने 249 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज से 6…
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…
Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…
कोलकाता के महज 3 साल, 8 महीने और 19 दिन के अनीश सरकार दुनिया के…