पिंपरी-चिंचवड पुलिस द्वारा जारी 2025 के अपराध आंकड़ों में अवैध हथियारों की अब तक की सबसे अधिक जब्ती, साइबर अपराधों में गिरफ्तारियों में उल्लेखनीय वृद्धि और बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है. पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने बताया कि टार्गेटेड एनफोर्समेंट के कारण अपराधों की डिटेक्शन दर (मामले सुलझाने की दर) में भी सुधार हुआ है.
मीडिया को संबोधित करते हुए चौबे ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस कमिश्नरेट के 2025 के अपराध आंकड़े साझा किए, जिनकी तुलना 2024 से की गई. उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न सुधारात्मक कदमों की भी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पिंपरी-चिंचवड में अवैध हथियारों की जब्ती पिछले 6 सालों में लगातार बढ़ी है. अगर साल 2024 से तुलना करें तो 2024 में जब्त अवैध हथियारों की संख्या 196 थी. जबकि 2025 में 243 अवैध हथियार जब्त हुए हैं. पुलिस के द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के कारण हथियारों से जुड़े अपराधों में कमी आई है.
पुणे के पास मौजूद पिंपरी-चिंचवड शहर में छेड़छाड़ के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 2024 में जहां 387 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में ये मामले 392 हो गए हैं. वहीं रेप के मामलों में 2024 के मुकाबले 2025 में 40 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. साल 2024 में जहा रेप की संख्या 261 थे वहीं 2025 में यह बढ़कर 301 हो गया.
ये भी पढ़ें- Trump Tariffs: ट्रंप का ईगो हर्ट हुआ तो अटकी India US ट्रेड डील, अब सिर पर चढ़ना चाह रहा अमेरिका!
रेप के कुल मामलों में से लगभग 95 प्रतिशत आरोपी पीड़िता के परिचित थे. वहीं 120 मामलों में शादी का झूठा वादा किया गया था. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा सोशल मीडिया से संबंधित रहा. जहां रेप के 40 मामलों में सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर रेप किया गया. वहीं 2 मामलों में आरोपी पूरी तरह अज्ञात थे.
साइबर अपराध के मामले में पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने बेहतर परिणाम दिये. साल 2024 में साइबर अपराध में जहां 82 गिरफ्तारियां हुई थीं. वहीं 2025 में यह 75 प्रतिशत बढ़कर 144 तक पहुंच गईं. वहीं रकम रिकवरी के मामले में भी पुलिस ने बेहतर परिणाम दिये. साल 2024 में जहां पुलिस ने 3.67 करोड़ रुपये रिकवर किये थे. वहीं 2025 में यह 18.5 करोड़ रुपये हो गए.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…