देश

भारत और EU मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता तेज करने पर सहमत

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से संबंधित सभी मुद्दों पर आम राय तलाशकर समझौते से संबंधित बातचीत की प्रक्रिया तेज करने पर सहमति जताई है. वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय संघ के कार्यकारी निकाय यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्दिस दाम्ब्रोवस्की के साथ ब्रसेल्स में हुई मुलाकात के दौरान एफटीए वार्ता को तेज करने पर सहमति जताई गई. यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त की भी जिम्मेदारी संभालने वाले दाम्ब्रोवस्की के साथ गोयल की इस मुलाकात में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्री-स्तरीय बैठक से इतर हुई.

भारत और यूरोपीय संघ आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते के लिए प्रयासरत हैं. इस सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है. मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने सभी मुद्दों पर सहमति तलाश कर मौजूदा एफटीए वार्ता को तेज करने की जरूरत पर बल दिया. इस दौरान एक-दूसरे को अपने बाजार तक सार्थक एवं संतुलित पहुंच देने समेत तमाम संवेदनशील मुद्दों पर गौर किया जिससे दोनों ही अर्थव्यवस्थाओं और उनके रोजगार को समर्थन मिल सके.’’

गोयल और दाम्ब्रोवस्की ने कार्यसमूह-तीन के हितधारकों की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की. यह समूह व्यापार, निवेश एवं जुझारू आपूर्ति शृंखलाओं पर केंद्रित है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

6 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

20 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

29 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

33 minutes ago