भारतीय नौसेना का लड़ाकू जलपोत आईएनएस कवारत्ती
भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को विस्तारित करने के अपने समग्र प्रयास के अनुरूप रविवार को छह दिवसीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया.
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस-कवरत्ती, एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और एक चेतक हेलीकॉप्टर को ‘समुद्र शक्ति’ अभ्यास के तहत तैनात किया है.
अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’
इसके पहले नौसेना ने कहा कि उसका पोत इंडोनेशिया स्थित बाटम बंदरगाह पर अभ्यास के लिए पहुंच गया है. अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास के मद्देनजर इंडोनेशियाई नौसेना ने युद्धक पोत केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुडा, सीएन 235 समुद्री गश्ती विमान और एएस पैंथर हेलीकॉप्टर तैनात किया है. भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘ अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता, जुड़ाव और आपसी सहयोग को बढ़ाना है.’’ यह भी कहा गया कि अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसैनिकों की एक-दूसरे के पोत पर आवाजाही, पेशेवर सहभागिता और विषय वस्तु के विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल है.
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…