देश

‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ के तहत मिलेंगे हर माह 5 हजार, कई कंपनियों ने दिखाई रुचि

PM Internship Scheme: पीएम मोदी (PM Modi) की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ से युवाओं को काफी लाभ हो रहा है. इसी के चलते अब इस योजना की शुरुआत बिहार के समस्तीपुर में भी की गई है. इस योजना के तहत जिला नियोजनालय विभाग विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं को इंटर्नशिप के सुनहरे अवसर प्रदान कर रहा है.

‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर नौकरी पाने में मदद मिलेगी. समस्तीपुर के सुधा डेयरी सहित कई अन्य प्रमुख कंपनियां भी इस योजना में भाग ले रही हैं और योग्य युवाओं को इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित कर रही हैं.

21-24 वर्ष के युवा 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

समस्तीपुर के जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि भारत सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ चलाई जा रही है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है. इस योजना के तहत 21 से 24 वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप कराई जाएगी, जिसके तहत प्रतिमाह पांच हजार रुपए मिलेंगे. युवाओं को इस योजना का लाभ 12 महीने तक मिलेगा. इसके अलावा, इंटर्नशिप स्थल पर यात्रा खर्च के लिए युवाओं को 6 हजार रुपए का आकस्मिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “जो युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. प्रत्येक इंटर्न का जीवन बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा कराया जाएगा, जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा.”

5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देना

जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह के अनुसार, यहां पहले चरण में विभिन्न कंपनियों द्वारा 85 युवाओं के लिए इंटर्नशिप के पद उपलब्ध कराए गए हैं. भविष्य में कंपनियों की मांग के अनुसार और भी युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि 31 मार्च तक और भी आवेदन प्राप्त होंगे, जिसके तहत उन्हें इंटर्नशिप कराई जाएगी.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग, व्यवसाय, और सेवा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल और व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें. इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम पर 95 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

13 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago