आज सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में पर्पल फेस्ट 2025 के तहत एबिलिटी एक्सपो की शुरुआत की. इनक्लूसिव दिव्यांगजन उद्यमी संघ (IDEA) द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 5 राज्यों के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांग उद्यमियों ने अपने शानदार प्रोडक्ट्स, कला और हुनर का प्रदर्शन किया है.
राष्ट्रपति भवन में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित पर्पल फेस्ट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इन उद्यमियों की मेहनत और जज्बे की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी को बराबर मौके देना चाहती है. राष्ट्रपति ने स्टॉल्स पर जाकर उद्यमियों से बात की और उनके काम को खूब सराहा.
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी वहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों को ताकत देने का शानदार जरिया हैं. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल और कई बड़े लोग भी आए. सबने उद्यमियों से मिलकर उनके भविष्य के लिए नई योजनाओं पर बात की.
इस एक्सपो में IDEA की खास योजना ‘दिव्यांगजन हुनर आत्मनिर्भर नेटवर्क (DHAN)’ सबके लिए खास रही. इसने 10 राज्यों के 1,200 से ज्यादा दिव्यांग उद्यमियों को ट्रेनिंग, मदद और बाजार तक पहुंच दी. कई उद्यमी अपने प्रोडक्ट्स लेकर आए, जो दिखाता है कि वे रोजगार ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनना चाहते हैं.
IDEA ने अब तक 11 राज्यों में 1,500 से ज्यादा दिव्यांग उद्यमियों को मजबूत किया. इससे 100 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ और हजारों नौकरियां बनीं. साल 2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले IDEA के फाउंडर मल्लिकार्जुन इयथा का सपना है कि 2027 तक 5,000 उद्यमियों को तैयार करें, 1,500 करोड़ का बिजनेस करें और 10,000 नौकरियां दें. वे भारत को दुनिया में समावेशी बिजनेस का चैंपियन बनाना चाहते हैं.
मल्लिकार्जुन इयथा ने मेहमानों का स्वागत किया और कहा, “यह एक्सपो हमारे उद्यमियों को बड़ा मौका देता है. वे यहां नए लोगों से जुड़कर अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं.”
एक्सपो में कला की प्रदर्शनी और शानदार संगीत परफॉर्मेंस भी हुईं. ये सब दिव्यांगजनों के अलग-अलग टैलेंट को दिखा रही थीं. 30 मार्च तक चलने वाला पर्पल फेस्ट 2025 भारत के लिए गर्व की बात है, जो हर किसी को मौका देने और आगे बढ़ाने का वादा करता है.
भारत एक्प्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…