PM Modi 4399 Days Record: भारतीय राजनीति के इतिहास में आज 10 जून 2026 का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का एक अटूट और अभूतपूर्व महा-कीर्तिमान (4,399 दिन) स्थापित कर चुके हैं.
इस ऐतिहासिक मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सहयोगी दलों (NDA) के नेताओं ने दिल्ली से लेकर पटना और गुजरात तक जश्न मनाते हुए पीएम मोदी को बधाई दी है. नेताओं ने मोदी सरकार के इन 12 वर्षों को सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और वैश्विक मंच पर भारत के पराक्रम का स्वर्ण काल बताया है.
पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर भाजपा सांसद स्वाति मालीवाल ने बेहद आक्रामक अंदाज में बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने पिछले 12 सालों में ऐसे बड़े काम किए हैं जो पहले कभी नहीं हुए थे-दुश्मन के घर में घुसकर मारना, धारा 370 हटाना, महिलाओं का उत्थान, सड़कों का जाल और घर-घर शौचालय. वैश्विक मंच पर भारत का ऐसा प्रतिनिधित्व पहले कभी नहीं देखा गया. मालीवाल ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की है.
संसद से लेकर संगठन तक, पीएम मोदी के 4,399 दिनों के इस सफर को सेवा और सुशासन का पर्याय बताया जा रहा है. भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस कामयाबी का श्रेय देश की 140 करोड़ जनता को देते हुए एक बड़ा आंकड़ा सामने रखा. उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी के दलदल से बाहर निकाला जाए.
वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने साफ किया कि आज इन 12 वर्षों की बदौलत ही भारत वैश्विक मंचों पर रक्षात्मक होने के बजाय अग्रणी भूमिका निभाने की मजबूत स्थिति में आ चुका है.
बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे जन-जनादेश का महा-उत्सव बताते हुए कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल अब जवाहरलाल नेहरू से भी लंबा हो गया है, जो मतदाताओं की इच्छा को दर्शाता है. वहीं गुजरात के जामनगर में विधायक दिव्येश अकबरी और मंत्री रिवाबा जडेजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस 12 साल की विकास यात्रा के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता अभियान’ चलाकर जश्न मनाया. उत्तर प्रदेश के गोंडा से भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार के 12 साल पूरे होने को अपने आप में एक अटूट रिकॉर्ड बताते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…