लीगल

‘NIA के पास कोई सबूत नहीं…’ दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट से टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम को बड़ी राहत मिल गई है.कोर्ट ने खुर्रम को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की अवकाशकालीन निचली अदालत के आदेश को रद्द करते हुए जमानत दे दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि खुर्रम परवेज 3 साल एक महीने से हिरासत में है. इससे पहले दिसंबर 2024 में निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे खुर्रम ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.मामले की सुनवाई के दौरान पेश वकील तनवीर अहमद मीर कहा कि एनआईए के पास खुर्रम के खिलाफ सबूत मौजूद नही है. ना ही डिजिटल साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड है.उन्होंने कहा कि खुर्रम का इस पूरी कथित साजिश से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनके खिलाफ टेरर फंडिंग के पैसों के लेन देन का कोई सबूत मिला है.

कार्यालय और घर पर छापेमारी के बाद हुई थी गिरफ्तारी

खुर्रम परवेज को 22 नवंबर 2021 को एनआईए ने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने, या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाने सहित विभिन्न आरोपों में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था.21 नवंबर 2021 को एनआईए द्वारा उनके कार्यालय और घर पर की गई छापेमारी और जब्ती के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.मार्च 2023 में खुर्रम के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था और उसे आतंकवादी वित्तपोषण से संबंधित एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था.

पूर्व में JKCCS से जुड़े रहे स्वतंत्र पत्रकार इरफान मेहराज को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था.एनआईए ने इस मामले में खुर्रम और इरफान के खिलाफ 15 सितंबर 2023 को चार्जशीट दाखिल किया था.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर, NTA की जगह अन्य एजेंसी से परीक्षा कराने की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

3 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

8 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

18 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

47 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

1 hour ago