देश

यूरोप और यूएई के साथ रिश्ते होंगे और मजबूत, 15 से 20 मई तक 5 देशों की आधिकारिक यात्रा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 15 मई से 20 मई के बीच संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. वह 15 मई को अपनी यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से करेंगे. वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों और ऊर्जा सहयोग पर बात करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

नीदरलैंड में राजा-रानी से मुलाकात

इसके बाद पीएम मोदी नीदरलैंड जाएंगे, जहां वे 15 से 17 मई तक रहेंगे. यह यात्रा नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के आमंत्रण पर हो रही है. इस दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ बातचीत करेंगे. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत हो रहे सहयोग को और आगे बढ़ाना है. इसमें रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, और पानी से जुड़ी रणनीतिक साझेदारी जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं.

स्वीडन में व्यापार और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा

इसके बाद प्रधानमंत्री 17 से 18 मई के बीच स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएंगे. यह यात्रा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के निमंत्रण पर हो रही है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम क्रिस्टरसन के साथ बातचीत करेंगे, ताकि दोनों देशों के रिश्तों के सभी पहलुओं का रिव्यू किया जा सके और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशे जा सकें. साथ ही ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप, मजबूत सप्लाई चेन, डिफेंस, स्पेस, क्लाइमेट एक्शन और लोगों के बीच संबंधों में भी सहयोग किया जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘पंजाब को बंगाल नहीं बनने देंगे’, सीएम भगवंत मान के घर में सियासी फूट, भाई ने गजब खोली पोल

43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली नॉर्वे यात्रा

इसके बाद पीएम मोदी 18 से 19 मई तक नॉर्वे की यात्रा करेंगे और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा होगी और पिछले 43 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक नॉर्वे यात्रा होगी. वे नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी और क्वीन सोनजा से भी मिलेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. पीएम मोदी भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

अंतिम चरण में इटली का दौरा

इसके बाद अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19 से 20 मई तक इटली जाएंगे. यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आमंत्रण पर हो रही है. इस दौरान वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगी, खासकर व्यापार और निवेश के क्षेत्र में. हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बाद यह सहयोग और भी आगे बढ़ेगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

50 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

2 hours ago