देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने दी बधाई, लंबी उम्र की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देश-विदेश से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. अब भोजपुरी सिनेमा के कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक हार्दिक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. थावे वाली माई से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.”

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति की तारीफ

वहीं, भोजपुरी के एक और बड़े सितारे पवन सिंह ने भी एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है.”

भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी पीएम मोदी को अपने अनोखे अंदाज में बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में प्रधानमंत्री का एक मोनोक्रोम वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया. इस वीडियो के साथ निरहुआ ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी.”

बधाइयों ने जन्मदिन उत्सव में बढ़ाया उत्साह

देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. कई बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं और उनके स्वस्थ जीवन और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. भोजपुरी सितारों की इन शुभकामनाओं ने भी इस अवसर को और खास बना दिया.

खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह प्रशंसकों के लिए नवरात्रि से पहले माता रानी का नया गीत अपनी आवाज में लेकर आए हैं. गाने को उन्होंने बुधवार को ही रिलीज किया है. वहीं, पवन सिंह की बात करें तो वह इस समय रियलिटी शो राइस एंड फॉल में नजर आ रहे हैं, और बात करें दिनेश लाल यादव की तो उनकी फिल्म फसल का हाल ही में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था.

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: PM मोदी के जीवन पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज हैं बेहद खास, क्या आपने देखी?

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

2 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

3 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

23 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago