खेल

टोक्यो में खेले जा रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Tokyo, World Athletics Championships 2025: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के अपने पहले ही प्रयास में आवश्यक क्वालीफाइंग मार्क हासिल कर लिया.

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल के लिए क्वालीफाइंग मार्क 84.50 मीटर निर्धारित की गई थी.

यह लगातार पांचवां मौका था, जब चोपड़ा को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक प्रयास की आवश्यकता पड़ी. 2020 टोक्यो ओलंपिक, 2022 और 2023 विश्व चैंपियनशिप, 2024 पेरिस ओलंपिक के फाइनल में भी चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही जगह बनाई थी.

जर्मनी के जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में फाइनल में जगह बनाई. पहले प्रयास में वेबर ने 82.29 मीटर दूर थ्रो फेंका था. दूसरे प्रयास में 87.21 मीटर थ्रो फेंक वह फाइनल में पहुंचे.

नीरज चोपड़ा 2023 में बुडापेस्ट में जीते गए विश्व खिताब का बचाव करेंगे

2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा गुरुवार को 2023 में बुडापेस्ट में जीते गए विश्व खिताब का बचाव करेंगे. हरियाणा के 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दो साल पहले बुडापेस्ट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ एथलेटिक्स में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था. उस अवसर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था.

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज को अरशद नदीम ने 92.97 मीटर लंबा थ्रो फेंक पछाड़ दिया था और गोल्ड जीता था. नीरज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

नीरज ने सीजन की शुरुआत कतर के दोहा में डायमंड लीग में 90.23 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड थ्रो के साथ 90 मीटर का आंकड़ा पार कर किया था. इस थ्रो की वजह से वह वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में जर्मनी के जूलियन वेबर और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा के बाद तीसरे स्थान पर हैं.


ये भी पढ़ें: एशिया कप में बढ़ा विवाद, ICC ने PCB की मांग ठुकराई, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से किया इनकार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

4 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

8 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago