देश

PM Modi Bengal Visit: “मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ…”, पीएम मोदी का ममता सरकार पर करारा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सिक्किम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है. एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है. एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है. आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है.

PM Modi ने कहा, बंगाल को फिर उसी भूमिका में आना होगा, जो कभी यहां की पहचान थी. इसके लिए जरूरी है कि पश्चिम बंगाल फिर से Knowledge का, ज्ञान-विज्ञान का केंद्र बनें. बंगाल Make In India का एक बहुत बड़ा सेंटर बने. बंगाल अपनी विरासत पर गर्व करते हुए, उसे संरक्षित करते हुए तेज गति से आगे बढ़े.

ममता सरकार पर पीएम का हमला

उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार इसी संकल्प के साथ काम कर रही है. भाजपा पूर्वोदय की नीति पर चल रही है. बीते दशक में यहां के विकास के लिए भाजपा सरकार ने हजारों-करोड़ का निवेश किया है.आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है. एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है. दूसरा संकट माताओं बहनों को असुरक्षा का है, उनके साथ हो रहे जघन्य अपराधों का है. तीसरा संकट नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है. चौथा संकट घनघोर Corruption का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन-विश्वास का है. पांचवां संकट गरीबों का हक छीनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है.

मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ…- PM Modi

मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ… मालदा में जो कुछ हुआ… वो यहां की TMC सरकार की निर्ममता का उदाहरण है. बंगाल की जनता को अब TMC सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है. यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है. इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है – बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार !

प्रधानमंत्री ने कहा, TMC सरकार ने अपने शासनकाल में हजारों टीचर्स का फ्यूचर बर्बाद कर दिया है. TMC के घोटालेबाजों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है. आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है. मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले. लेकिन TMC सरकार ये नहीं करने दे रही है.

CGD का PM Modi ने किया उद्घाटन

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की कुल लागत करीब 1,010 करोड़ रुपये है. यह परियोजना 2.5 लाख से अधिक घरों में पाइप गैस (PNG) पहुंचाएगी, 100 से ज्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को लाभ देगी, और करीब 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इससे रोजगार बढ़ेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा, आज जब भारत ‘विकसित राष्ट्र’ की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है. इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है.

यह भी पढ़ें- “नए भारत की विकास गाथा लिखी जा रही है”, सिक्किम स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा, बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है. आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है. कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूचबिहार में City Gas Distribution Project का शुभारंभ किया है. इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी. इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

14 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

28 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago