Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“नए भारत की विकास गाथा लिखी जा रही है”, सिक्किम स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सिल्वर जुबली समारोह को वर्चुअली संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, नए भारत की विकास गाथा लिखी जा रही है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) गंगटोक का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द कर दिया गया. पीएम मोदी ने गोल्डन जुबली समारोह को वर्चुअली संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, नए भारत की विकास गाथा लिखी जा रही है.

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “आज का ये दिन विशेष है. ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की Golden Jubilee का है. मैं स्वयं आप सबके बीच रहकर इस उत्सव का, इस उमंग का, 50 वर्ष की सफल यात्रा का साक्षी बनना चाहता था. मैं सुबह दिल्ली से बागडोगरा तो पहुंच गया, मौसम ने मुझे आपके दरवाजे तक तो पहुंचा दिया, लेकिन आगे जाने से रोक दिया. इस वजह से मुझे आपके प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला है.

आज का ये दिन बीते 50 वर्षों की Achievements को Celebrate करने का है. आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है. खुद मुख्यमंत्री जी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे. मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

50 वर्ष पहले सिक्किम ने अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया था. सिक्किम के लोगों का जनमन geography के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था. एक भरोसा था जब सबकी आवाज सुनी जाएगी, सबके हक सुरक्षित होंगे, तो विकास के एक जैसे मौके मिलेंगे.”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है. देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं. सिक्किम आज देश का गर्व है. 50 वर्षों में सिक्किम… प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना. बायोडायवर्सिटी का बहुत बड़ा बागीचा बना. शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक स्टेट बना. कल्चर और हेरिटेज की समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का सिक्किम, बंगाल और बिहार दौरा आज, देंगे हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, कल यूपी जाएंगे प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, “2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था ‘सबका साथ-सबका विकास’. भारत को विकसित बनाने के लिए देश का संतुलित विकास बहुत जरुरी है. इसी भावना के तहत, बीते दशक में हमारी सरकार, नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई है. हम ‘Act East’ के संकल्प पर Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं.

सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है. जहां कभी दिल्ली से दूरियां विकास की राह में दीवार थी, अब वहीं से विकास के नए दरवाजे खुल रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की कनेक्टिविटी में आ रहा बदलाव. आप सभी ने तो अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital