देश

असम की धरती से पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें, सीएम हिमंता की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने घुसपैठ और जनसांख्यिकी परिवर्तन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया. उन्होंने असम के दरांग जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों की मदद से जनसांख्यिकी बदलने की साजिश रची जा रही है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.

घुसपैठियों को देश पर कब्जा नहीं करने देंगे- PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा की सरकार घुसपैठियों को देश के साधनों और संसाधनों पर कब्जा करने नहीं देगी. भारत के किसानों, नौजवानों और हमारे आदिवासियों का हक हम किसी को छीनने नहीं देंगे. ये घुसपैठिये हमारी माताओं और बहनों के साथ अत्याचार करते हैं और ऐसा हम होने नहीं देंगे. सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों की मदद से जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलने की साजिश चल रही है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है.”

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- घुसपैठियों और देश विरोधियों की रक्षक बन चुकी है ये पार्टी

उन्होंने (PM Modi) कहा, “देश में एक डेमोग्राफी मिशन (जनसांख्यिकी मिशन) शुरू किया जा रहा है. भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है. मैं उन राजनेताओं को कहना चाहता हूं, अगर वे चुनौती लेकर मैदान में आएंगे तो मैं उनका सीना तानकर सामना करूंगा. मैं भी देखता हूं कि वे घुसपैठियों को बचाने में कितनी ताकत लगाएंगे. हम घुसपैठियों को हटाने में अपना जीवन लगा देंगे, वे सामने आएं और मुकाबला करें. घुसपैठियों को बचाने के लिए निकले लोगों को भुगतना पड़ेगा और उन्हें मेरे ये शब्द जरूर सुनने चाहिए. यह देश उनको माफ नहीं करेगा.”

“असम की विरासत को बचाना है”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “असम की विरासत को बचाना और विकास करना, इसके लिए हमें मिलकर काम करना है. हमें असम को ‘विकसित’ भारत का इंजन बनाना है.”

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं आपसे वादा मांगता हूं कि अब जो भी खरीदेंगे, वह ‘स्वदेशी’ होगा. मेरे लिए स्वदेशी की परिभाषा सरल है. कंपनी दुनिया के किसी भी कोने से हो, लेकिन मेहनत मेरे देश के युवा सैनिकों की होनी चाहिए. जो भारत में बनेगा, उसमें मेरी भारतीय मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 seconds ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

19 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

60 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago