देश

NDA की बैठक में बोले PM मोदी, GST के लाभ एवं सुधार पर व्यापारियों को जागरूक करें सांसद

PM Modi on GST: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों पर एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित किया. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में 20–30 व्यापारी सम्मेलन आयोजित करें, ताकि व्यापारी और दुकानदार जीएसटी के लाभ और सुधारों के बारे में जागरूक हो सकें.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा कि नवरात्रि से दिवाली तक स्वदेशी मेले लगाए जाएं. सांसद लोगों को भारतीय उत्पाद खरीदने और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें. हर सांसद अपने-अपने क्षेत्र के हर सेक्टर में एक प्रदर्शनी आयोजित करें.

‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ थीम पर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार का फायदा लोगों तक पहुंचना चाहिए. अखबारों में विज्ञापन देकर कंपनियों और सरकार ने इसके फायदे बताए हैं. पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि लहर से लहर बनती है, इसलिए सांसदों को आम लोगों तक यह बात पहुंचानी चाहिए.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि थीम ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ के तहत स्थानीय कारीगरों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए. उन्होंने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि भारत स्वदेशी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और आगे चलकर बड़ी ताकत बनेगा. भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तो जाहिर है कि हम प्रतिस्पर्धा का सामना करेंगे. उन्होंने राज्यों में आई बाढ़ पर कहा कि जब देश के लोग परेशानी में हों तो मैं रात्रिभोज का आयोजन कैसे कर सकता हूं?

उपराष्ट्रपति चुनाव में सही और वैध मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि चाहे आंधी चल रही हो, लेकिन ट्यूब में डालने के लिए उसमें पंप से खुद ही हवा भरनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि सांसदों को यह बात लोगों तक ले जानी चाहिए कि सरकार ने गैम्बलिंग पर रोक लगाई है.

उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि सांसद मंगलवार को सही ढंग से वोट डालें. अगर कोई वोट इनवैलिड होता है तो इससे सही संदेश नहीं जाता कि सांसद वोट सही ढंग से नहीं डाल रहे. एनडीए सांसदों की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक की.

ये भी पढ़ें: लोगों का मानना है कि एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन: PM Modi

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago