देश

उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन? NDA के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी में टक्कर

Vice President Election 2025: पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद आज भारत के 17वें उप-राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज संसद में मतदान होगा. एनडीए की तरफ से सी.पी. राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं, तो इंडिया ब्लॉक की तरफ से जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं. जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है.

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिये संसद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कमरा नंबर F-101 वसुधा में वोट होगा. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10 बजे मतदान करने पहुंचेंगे. उससे पहले सभी एनडीए सांसद सुबह 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में भाग लेंगे. जिसकी मेजबानी राज्य वार केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री करेंगे.

शिवराज MP और छत्तीसगढ़ का संभालेंगे कमान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे. तो वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के सांसदों का अपने आवास पर मेजबानी करेंगे. वहीं बिहार के सांसदों की मेजबानी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी. जिसका परिणाम मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक घोषित हो जाएगा.

क्या है नंबर गेम

उप-राष्ट्रपति चुनाव को लेकर लोकसभा में कुल 543 सांसद और राज्यसभा के 233 निर्वाचित और 12 मनोनित सदस्य मतदान करेंगे. िस समय 5 राज्यसभा और 1 लोकसभा सीट खाली है. जिसकी वजह से कुल मतदान संख्या 781 होगी. वहीं भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने अपने 4 राज्यसभा सांसद, बीजू जनता दल ने अपने 7 राज्यसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल ने अपने 1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसदों को मतदान से दूर रहने के लिए कहा है.

50% से ज्यादा मत प्राप्त करने वाला होगा विजयी

इस चुनाव को लेकर राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है. उप-राष्ट्रपति के लिए होने वाला यह चुनाव गुप्त मतदान के तहत होगा. इस चुनाव में 50 फीसदी से ज्यादा मत प्राप्त करने वाला उम्मीदवार विजयी माना जाएगा. यदि किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिलता है तो, सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवार को हटाकर वोट प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बीते 11 वर्षों में देश की साक्षरता दर में तेज गति से हुई वृद्धि, बढ़कर हुई 80.9 प्रतिशत, हिमाचल बना पूर्ण साक्षर राज्य

कौन सा मत माना जाएगा अवैध?

यह प्रक्रिया तबतक चलती रहेगी जबतक हार-जीत का फैसला ना हो जाए. इसके अलावा अगर किसी उम्मीदवार के नाम के आगे प्राथमिकता अस्पष्ट रूप से हो, या गलत चिन्ह वाला मतपत्र हो, या बिना दस्तखत वाला मतपत्र पर मतदान किया गया हो. तो ऐसे मत को अवैध माना जाता है.

इस चुनाव में बीजेपी नंबर गेम में आगे है, लेकिन विपक्ष की भी उम्मीदें कम नहीं हैं. विपक्ष को क्रॉस वोटिंग से चुनाव जीतने का भरोसा है. क्योंकि राष्ट्रपति या उप-राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ते हैं. इसलिए कोई पार्टी इसके लिए व्हिप लागू नहीं कर सकती. सभी सांसद स्वतंत्र वोट दे सकते हैं. इसी चलते विपक्ष को क्रॉस वोटिंग से उम्मीदें हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

50 seconds ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

1 minute ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago