देश

‘कांग्रेस बार-बार क्रैश होती है’, BJP नेता ने राहुल गांधी को धोया, पीएम मोदी को बताया भविष्य का AI आर्किटेक्ट

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. तमिलनाडु बीजेपी के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें और उनकी पार्टी को एक ‘आउटडेटेड वायरस’ और ‘क्रैश हो चुका पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम’ करार दिया है. इसके विपरीत, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच की तारीफ करते हुए उन्हें भारत के भविष्य का ‘एआई आर्किटेक्ट’ (AI Architect) बताया है.

पीएम मोदी हैं भविष्य के ‘AI आर्किटेक्ट’

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक विस्तृत पोस्ट करते हुए बीजेपी प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत के पुनरुत्थान के इस डिजिटल युग में, पीएम मोदी की ‘वेव्स समिट’ और ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ दो ऐसे प्रकाश स्तंभ हैं, जो देश की ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को अभूतपूर्व ताकत दे रहे हैं. प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी की यह ऊर्जा और दूरदर्शिता भारत के युवाओं और ‘क्रिएटिव कोडर्स’ को सशक्त बना रही है.

विश्व स्तर पर एआई लीडर बना रहा भारत

बीजेपी प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय छात्र और युवा समझ चुके हैं कि पीएम मोदी किस तरह देश को ‘वैश्विक एआई प्रभुत्व’ (Global AI Dominance) की ओर ले जा रहे हैं. एनीमेशन, गेमिंग और डिजाइन जैसे सेक्टर्स में भारी रोजगार पैदा करके भारत आज दुनिया के बड़े इनोवेशन हब्स को सीधी चुनौती दे रहा है. उन्होंने कहा कि यह समिट ग्लोबल सहयोग और युवा प्रतिभाओं को आर्थिक शक्ति में बदलने का एक बेहतरीन उदाहरण है.

राहुल गांधी और कांग्रेस को बताया ‘आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम’

कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए एएनएस प्रसाद ने तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल कर करारा तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस बात का सटीक उदाहरण हैं कि “नेतृत्व कैसा नहीं होना चाहिए.” प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विघटनकारी और पुरानी सोच से ग्रस्त हैं. वे एक ऐसे ‘पुराने सिस्टम’ की तरह हैं जो बार-बार गलतियां करता है, जिसका अपडेट रुक गया है और जो लगातार क्रैश हो रहा है. वे डिजिटलीकरण की बजाय सिर्फ समाज में विभाजन को बढ़ावा देते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘जय मां काली…’, पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को पीएम मोदी का खास पत्र; जानिए क्या-क्या कहा?

‘कल की नाकामी है कांग्रेस, अब वायरस हटाने का समय’

बीजेपी नेता ने कांग्रेस पार्टी की तुलना एक खराब और पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) से की, जो विकास के बजाय सिर्फ रुकावटें पैदा करता है. उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को “दुर्भावनापूर्ण कोड इंजेक्शन” (Malicious Code Injection) करार दिया, जो पार्टी के वायरस से भरे मूल चरित्र को उजागर करता है. प्रसाद ने अपने बयान का समापन करते हुए कहा, “भारत के युवा यह मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ‘भविष्य के आर्किटेक्ट’ हैं, जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस कल की नाकामियों की निशानी हैं. अब इस वायरस को हमेशा के लिए सिस्टम से हटाने का समय आ गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

4 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

29 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

43 minutes ago