IndiaAI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (29 जनवरी) को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम कर रहे प्रमुख सीईओ और विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय संवाद किया. यह बातचीत फरवरी में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (IndiaAI Impact Summit) के मद्देनजर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना, AI इनोवेशन को प्रदर्शित करना और भारत के AI मिशन के लक्ष्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी क्षेत्रों में नई तकनीकों को अपनाने और उन्हें राष्ट्रीय विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने स्वदेशी तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को AI के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा. बैठक में शामिल सीईओ और विशेषज्ञों ने भी AI टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य का समर्थन किया और सरकार द्वारा भारत को वैश्विक AI लीडर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.
प्रधानमंत्री ने आगामी एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर कहा कि सभी कंपनियों और विशेषज्ञों को इस मंच का उपयोग नए अवसर तलाशने और विकास की गति को और तेज़ करने के लिए करना चाहिए. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने साबित किया है, उसी तरह AI के क्षेत्र में भी भारत वैश्विक मॉडल बन सकता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के पास स्केल, विविधता और लोकतंत्र का अनूठा संयोजन है, जिसकी वजह से दुनिया भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भरोसा करती है. अपने ‘AI for All’ विजन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए जो न सिर्फ देश में प्रभाव डाले, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित करे. साथ ही उन्होंने भारत को वैश्विक AI प्रयासों के लिए एक उपजाऊ गंतव्य बनाने का आह्वान किया.
डेटा सुरक्षा और तकनीक के लोकतंत्रीकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का AI इकोसिस्टम पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित होना चाहिए. उन्होंने AI के नैतिक उपयोग से किसी भी तरह का समझौता न करने की बात कही और AI स्किलिंग तथा टैलेंट डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का AI इकोसिस्टम देश के मूल्यों और चरित्र को प्रतिबिंबित करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Budget 2026 से हेल्थ सेक्टर की क्या हैं बड़ी उम्मीदें? मिड-साइज अस्पताल से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों पर फोकस की मांग
इस हाई-लेवल राउंडटेबल में Wipro, TCS, HCL Tech, Zoho Corporation, LTI Mindtree, Jio Platforms Ltd, AdaniConnex, Nxtra Data और Netweb Technologies जैसी प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल हुए. इसके अलावा IIIT हैदराबाद, IIT मद्रास और IIT बॉम्बे के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया. बैठक में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसादा भी उपस्थित रहे.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…