PM Modi Attack Plot Buxar: बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी, जो एक साइबर कैफे चलाता है उसने सीधे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA (Central Intelligence Agency) को ईमेल भेजकर प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का ‘प्रस्ताव’ दिया था.
आरोपी ने इस खौफनाक काम को अंजाम देने के बदले में सीआईए से करोड़ों रुपयों की मांग की थी. जैसे ही अमेरिकी एजेंसी को यह मेल मिला, उन्होंने तुरंत भारत सरकार को अलर्ट किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं.
बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन, जो सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पणरी गांव का निवासी है, उसने महज पैसे के लालच में यह खतरनाक कदम उठाया. आरोपी ने सीआईए को भेजे मेल में लिखा था कि वह प्रधानमंत्री को क्षति पहुंचा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे 22 दिन का समय चाहिए.
अमन सिमरी में ही एक साइबर कैफे संचालित करता है, जहां से उसने इस मेल को ड्राफ्ट किया था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या फिर आरोपी की कोई मानसिक सनक.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन को उसके साइबर कैफे से दबोच लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद इस मामले में दो अन्य युवकों के नाम भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों आरोपियों से अब कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं कि क्या इनका संपर्क किसी सीमा पार आतंकी संगठन से है या यह सिर्फ इंटरनेट के जरिए मशहूर होने या पैसा कमाने का कोई बेतुका तरीका था.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! ISRO का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन को मिली रफ्तार
आरोपी के इस अजीबो-गरीब कृत्य को देखते हुए स्थानीय स्तर पर उसके ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस और खुफिया एजेंसियां किसी भी तरह की ढील बरतने के मूड में नहीं हैं. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति को लेकर इस तरह के मेल को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
फिलहाल बक्सर पुलिस के साथ-साथ राज्य की विशेष शाखा भी इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई गहरी साजिश पर्दे के पीछे तो नहीं चल रही.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…