वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया. पीएम मोदी ने अपना भाषण देकर इस चर्चा की शुरुआत की. अपने भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा,”कांग्रेस ने वंदे मातरम् के साथ अन्याय किया”. उन्होंने अपने भाषण के दौरान जवाहर लाल नेहरू तक हमला बोला.
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् क्रांतिकारियों का नारा था. यह एक ऐसा विचार था जिसने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था, लेकिन पिछली सदी में जिस तरह से इसके साथ अन्याय हुआ, वह कल्पना के लायक नहीं है. वो कौन सी भावना थी जिसने वंदे मातरम् जैसे पवित्र गीत को भी विवादों में घसीट दिया. इसके बारे में आज की नई पीढ़ी को बताना हमारा दायित्व है, कि कैसे इसके साथ विश्वासघात किया गया.
वंदे मातरम को लेकर पीएम मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तक पर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि, मुस्लिम लीग के मोहम्मद अली जिन्ना ने ने 1937 में पहली बार वंदे मातरम् के खिलाफ नारा बुलंद किया था. मुस्लिम लीग के इस विरोध से तब के कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखाई दिया, लेकिन उन्होंने मुस्लिम लीग को करारा जवाब देने के बजाय वंदे मातरम पर ही सवाल उठा दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू ने वंदे मातरम् की पड़ताल शुरू कर दी. इस विरोध के 5 दिनों के बाद ही उन्होंने 20 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिठ्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने जन्ना के भावनाओं पर अपनी सहमति जताई, और कहा कि वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि आनंद मठ की है. जो मुसलमानों को आहत कर सकती है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वंदे मातरम् का जो बैकग्राउंड है उससे मुस्लिम भड़क सकते हैं. इसको लेकर 26 अक्टूबर 1937 को उन्होंने कोलकाता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का ऐलान किया. जिसमें उन्होंने बताया कि इस बैठक में वंदे मातरम् के उपयोग की समीक्षा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि मोहम्मद अली जिन्ना के सामने कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया. उन्होंने उसके टुकड़े कर दिये. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सामाजिक सद्भाव का चोला पहनाया. लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिये और उसके दबाव में काम किया.
कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का बंटवारा कांग्रेस की वजह से हुआ. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् पर नेहरू जिन्ना के आगे झुक गए, इसी वजह से वो देश के बंटवारे के समय भी झुके. अगर उस दिन नेहरू अड़े होते तो देश का बंटवारा नहीं हो पाता.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा से तुष्टिकरण की रही है. कांग्रेस अपने आपको INC कहती है जो चलते चलते MNC हो गया. उन्होंने विपक्ष के अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन-जिन पार्टियों के नाम के आगे कांग्रेस जुड़ा है. वो सभी वंदे मातरम के साथ विवाद खड़ा करने की कोशिश करती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…