दुनिया

बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा! BNP के दो नेताओं के समर्थकों में झड़प, 10 लोग घायल

बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरकार में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल भी काफी देखने को मिल रही है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अंदर अंदरूनी झगड़े का एक नजारा फिर से दिखा.

दरअसल, गाजीपुर जिले में एक चुनाव क्षेत्र के लिए पार्टी के नॉमिनेशन को लेकर बीएनपी के दो गुटों के बीच झड़प हो गई. स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार इस झड़प में कम से कम दस लोग घायल हो गए.

दो नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प

रविवार शाम कालियाकैर उपजिला में गाजीपुर-1 सीट को लेकर बीएनपी उम्मीदवार तथा कालियाकैर नगरपालिका के पूर्व मेयर मुजीबुर रहमान के समर्थकों और पार्टी की पूर्व स्थायी समिति के सदस्य चौधरी तनवीर अहमद सिद्दीकी के पुत्र इशराक सिद्दीकी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इशराक को पार्टी की ओर से नॉमिनेशन नहीं दिया गया था, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प की वजह से पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. पार्टी के कई चुनावी कैंपेन दफ्तर और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई.

शांति बनाए रखने की चल रही कोशिश

इस बात की पुष्टि करते हुए, गाजीपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (क्राइम) ने कहा, “बीएनपी के दो गुटों में हमले और आगजनी हुई. दोनों पक्षों से बातचीत के बाद शांति बनाए रखने की कोशिशें चल रही हैं.”

स्थानीय सूत्रों के हवाले से, बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया कि इशराक सिद्दीकी के समर्थकों ने रविवार दोपहर कालियाकैर उपजिला के राखालियाचला इलाके में एक विरोध रैली की.

10 से ज्यादा लोग हुए घायल

रैली के दौरान जैसे ही समर्थकों का जमावड़ा होना शुरू हुआ, बीएनपी उम्मीदवार मुजीबुर रहमान के कथित 20-25 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल पर आया और हमला कर दिया. इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.

घायलों को बाद में शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इशराक सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नॉमिनेशन के फैसले से नाराज नेताओं के गुस्से को दबाने के लिए इस तरह से जानबूझकर हमला किया गया.

ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: अंग्रेजों को करारा जवाब था वंदे मातरम् का नारा, आज भी दे रहा प्रेरणा.., लोकसभा में पीएम मोदी

इलाके में डर का माहौल

उन्होंने कहा, “इस सीट को जिस तरह से हैंडल किया गया, उससे बहुत ज्यादा गुस्सा है. हम शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, फिर भी मुजीबुर रहमान के लोगों ने हम पर हमला कर दिया. कुछ को बिना वजह हिरासत में भी लिया गया. अब पूरे इलाके में डर फैल गया है.”

बता दें, बीते दिन बांग्लादेशी मीडिया ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग इस हफ्ते किसी भी दिन आम चुनाव और जनमत संग्रह की तारीख की घोषणा कर सकता है. ढाका के निर्वाचन भवन में रविवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन की अध्यक्षता में कमीशन की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में बांग्लादेश आम चुनाव को लेकर फैसला लिया गया है.

मीटिंग के बाद बांग्लादेशी मीडिया को जानकारी देते हुए इलेक्शन कमिश्नर ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) अबुल फजल एमडी सनाउल्लाह ने कहा, “चुनाव की तारीख इस हफ्ते किसी भी दिन घोषित की जाएगी.”

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

1 minute ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

18 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago