Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vande Mataram

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. मामला दिल्ली हाईकोर्ट से ट्रांसफर हुआ है.

आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की उन विरल महिलाओं में से थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज बुलंद की और 1907 में स्टटगार्ट में ऐतिहासिक रूप से वंदे मातरम ध्वज फहराकर विश्व को भारत की स्वतंत्रता की आकांक्षा से परिचित कराया.

Supreme Court: SC ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण देने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है कि 'वंदे मातरम' नहीं गाने या इसके गायन में व्यवधान डालने पर दंडात्मक कार्रवाई किस हद तक लागू हो सकता है.

India vs Afghanistan T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मैच से पहले राष्ट्रगान की जगह राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजा दिया गया, जिससे दर्शक और खिलाड़ी हैरान रह गए.

मैडम भीकाजी कामा ने 22 अगस्त 1907 को जर्मनी के स्टटगार्ट में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन के दौरान भारतीय झंडा फहराकर दुनिया के सामने भारत की आजादी की आवाज बुलंद की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में जारी नए पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए जमीन उपलब्ध कराने की लगातार अपील की थी लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की गई.

Mayawati on Vande Mataram: देश में चल रहे 'वन्दे मातरम्' विवाद के बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा राजनीतिक धमाका किया है. उन्होंने इसे जनता का ध्यान भटकाने की सियासी चाल बताते हुए बेरोजगारी, जेन-जी और बाढ़ जैसे असली मुद्दों पर फोकस करने की सख्त नसीहत दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की 'अत्यधिक तुष्टीकरण' नीति की निंदा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति का 'वंदे मातरम' का केवल दो पद गाने का निर्णय विभाजन के बीज बोने वाली ऐतिहासिक भूल को दोहराने के समान है.