देश

‘आजकल लोग जननायक की चोरी करने में लगे’, पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, किया बिहार की जनता को चौकन्ना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि आजकल लोग ‘जननायक’ की चोरी करने में लगे हैं. इस मौके पर उन्होंने असली ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भी याद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में ‘कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी’ का वर्चुअली उद्घाटन किया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया है. कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ बिहार के जन-जन ने बनाया है और उनके जीवन को देखकर बनाया था.” पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं बिहार के लोगों से कहूंगा कि चौकन्ना रहिए. यह ‘जननायक’ पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभामान है. आजकल लोग ‘जननायक’ की चोरी करने में लगे हैं. इसलिए मैं बिहार के लोगों से जागृत रहने का आग्रह करूंगा ताकि कर्पूरी ठाकुर को जनता की तरफ से दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर जाए.”

PM मोदी ने किया नई स्किल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा, “कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया. उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति भी आगे बढ़े. उनके नाम पर बनने वाली यह स्किल यूनिवर्सिटी भी उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी.” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार लगातार बिहार की शिक्षा संस्थाओं को आधुनिक बनाने में जुटी है. आईआईटी पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार का काम शुरू हो चुका है.

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल

इस कार्यक्रम से भी बिहार के कई बड़े शिक्षा संस्थानों के आधुनिकीकरण का काम शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि एनआईटी पटना के बीटा कैंपस को होनहार छात्रों के लिए खोला गया है. इसके अलावा पटना यूनिवर्सिटी, भूपेन मंडल यूनिवर्सिटी, जय प्रकाश विद्यालय, छपरा और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी, इन सभी संस्थानों में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी गई है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अच्छे संस्थानों के साथ-साथ नीतीश कुमार की सरकार बिहार के नौजवानों की पढ़ाई का खर्च भी कम कर रही है.

उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को फीस की परेशानी न हो, इसकी चिंता की जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार सरकार ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मदद करती रही है. एक और फैसला लिया गया है कि इस क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले एजुकेशन लोन को ब्याज मुक्त कर दिया गया है. यह बिहार सरकार का फैसला है. विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप भी 1,800 से बढ़ाकर 3,600 की गई है.”

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किया 62,000 करोड़ रुपये की युवा-कौशल योजनाओं का शुभारंभ, बिहार को मिला विशेष तोहफा

Also Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago