देश

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के स्वतंत्रता सेनानी तिरुप्पूर कुमरन और सुब्रमणिया शिवा को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत माता के दो महान सपूतों तिरुप्पूर कुमरन और सुब्रमणिया शिवा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी और राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने में अतुलनीय योगदान दिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस दिन, हम भारत माता के दो महान सपूतों, तिरुप्पुर कुमारन और सुब्रमण्य शिवा को स्मरण करते हैं और उन्हें नमन करते हैं. दोनों ही महान तमिलनाडु राज्य से थे और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.”

तिरुप्पूर कुमरन के अदम्य साहस को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत के तिरंगे को थामे हुए शहीद हुए, जो उनके अटूट साहस और निःस्वार्थ बलिदान का प्रतीक है. वहीं, सुब्रमणिया शिवा के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निर्भीक लेखन और ओजस्वी भाषणों ने असंख्य युवाओं में सांस्कृतिक गौरव और देशभक्ति की भावना भर दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में आगे कहा, “इन दोनों महान विभूतियों के प्रयास हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित हैं, जो हमें उन असंख्य लोगों के संघर्षों और कष्टों की याद दिलाते हैं जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से हमारी स्वतंत्रता सुनिश्चित की. उनका योगदान हम सभी को राष्ट्रीय विकास और एकता के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करता रहे.”

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया

बता दें कि तिरुप्पूर कुमरन और सुब्रमणिया शिवा दोनों तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे. दोनों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में अपने जीवन की आहुति दी थी. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानी तिरुपुर कुमरन और सुब्रह्मण्य शिव को श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “तिरुपुर कुमरन ने अंतिम क्षणों तक तिरंगे को थामे रखा. उनकी बलिदानी एकता, सम्मान और साहस की प्रेरणा है.” वहीं, सुब्रह्मण्य शिव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गौरवशाली विरासत सदैव अमर रहेगी.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किया 62,000 करोड़ रुपये की युवा-कौशल योजनाओं का शुभारंभ, बिहार को मिला विशेष तोहफा

Also Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

6 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

10 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

14 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

16 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

23 minutes ago