देश

प्रिवलेज को पाटर्नशिप में बदलो! ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी के भाषण से क्यों हिला ग्लोबल ऑर्डर?

राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने वैश्विक कूटनीति के केंद्र में खड़े होकर एक बार फिर दुनिया को दिशा दिखाई है. शनिवार, 12 सितंबर 2026 को पीएम मोदी ने “समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना” विषयक ब्रिक्स सत्र की अध्यक्षता की. इस उच्चस्तरीय सत्र के अंत में सर्वसम्मति से ‘न्यू दिल्ली ब्रिक्स लीडर्स डिक्लेरेशन’ को अपना लिया गया, जो आने वाले समय में ब्रिक्स देशों की साझा प्राथमिकताओं और दिशा को तय करेगा.

‘ग्लोबल साउथ’ निर्णय लेने में पीछे

अपने ओजस्वी संबोधन में पीएम मोदी ने दुनिया की मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज ‘ग्लोबल साउथ’ वैश्विक संकटों के समय सबसे आगे यानी फ्रंट रो में खड़ा होता है, लेकिन जब नीतियों और फैसलों की बारी आती है, तो उसे बैक रो में धकेल दिया जाता है. प्रधानमंत्री ने दुनिया के ताकतवर देशों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमें इस ‘पिरामिड ऑफ प्रिवलेज’ (विशेषाधिकार के पिरामिड) को एक ‘प्लेटफॉर्म ऑफ पार्टनरशिप’ में बदलना होगा.”

BRICS Summit में पीएम मोदी के संबोधन की 4 मुख्य बातें

वैश्विक शासन में प्रतिनिधित्व: वैश्विक शासन आज की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए. इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) जैसी प्रमुख संस्थाओं में विकासशील देशों को उचित और व्यापक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.

रूल-टेकर से रूल-शेपर तक: ग्लोबल साउथ के देशों को अब केवल ‘नियम मानने वाला’ (Rule-taker) नहीं, बल्कि ‘नियम बनाने वाला’ (Rule-shaper) बनना होगा. इसके लिए ब्रिक्स मंच के माध्यम से युवा राजनियकों और नीति निर्माताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और कानूनी विशेषज्ञता दी जानी चाहिए.

सीफेयरर्स इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क: वैश्विक व्यापार में अपनी जान जोखिम डालकर अहम योगदान देने वाले नाविकों (Seafarers) को संकट के समय अक्सर पर्याप्त मदद नहीं मिलती. प्रधानमंत्री ने संकट में फंसे नाविकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष ‘सीफेयरर्स इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क’ बनाने का शानदार प्रस्ताव रखा.

साझा भविष्य, साझा अधिकार: पीएम मोदी ने अपनी बात समाप्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि चूंकि हमारा भविष्य साझा है, इसलिए उस भविष्य को गढ़ने का अधिकार भी साझा होना चाहिए—आवाज से लेकर प्रभाव तक, और विशेषाधिकार से लेकर साझेदारी तक.

न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन के साथ सत्र का समापन

सत्र के अंत में ‘न्यू दिल्ली ब्रिक्स लीडर्स डिक्लेरेशन’ को औपचारिक रूप से अडॉप्ट कर लिया गया. यह घोषणापत्र भविष्य में ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग, आर्थिक स्थिरता, तकनीकी नवाचार और बहुपक्षवाद को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा. भारत की यह अध्यक्षता एक बार फिर साबित करती है कि ‘मानवता सर्वोपरि’ की भावना के साथ देश वैश्विक दक्षिण की सामूहिक आवाज बन चुका है.

brics summit 2026, brics summit 2026 live, pm modi brics summit 2026, brics summit 2026 india, putin brics summit 2026, delhi brics summit 2026, pm modi brics summit 2026, brics summit india 2026, modi putin brics summit 2026, brics summit, summit 2026, 18th brics summit, brics summit live, modi brics summit, brics summit news, sisi brics summit, brics summit delhi, brics summit india, india brics summit, putin brics summit, delhi brics summit, brics summit today, pm modi brics summit, brics leaders summit, brics summit started

 

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

20 minutes ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

20 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: आय और खर्च में उतार-चढ़ाव, रिश्तों में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…

21 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: पुराने सौदों से खुल सकता है धन का रास्ता, विदेश से जुड़े काम के योग

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज रुके काम दोबारा शुरू…

21 minutes ago

कन्या राशि आज का राशिफल: मेहनत का असर अधिकारियों तक पहुंचेगा, धन लाभ के बनेंगे अवसर

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर और धन के…

21 minutes ago