PM Modi Speech on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित कर देश को एक मजबूत और प्रेरक संदेश दिया. 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (budget session 2026) और आज संसद में रखे जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27 के बीच यह संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ देशवासियों के आत्मविश्वास और पुरुषार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था. राष्ट्रपति के भाषण में 140 करोड़ नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं की आकांक्षाओं को बेहद सटीक तरीके से रेखांकित किया गया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का ध्यान बजट की ओर स्वाभाविक है लेकिन इस सरकार की पहचान हमेशा ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ रही है. उन्होंने कहा कि अब देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ चुका है. संसद के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे भी इस रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति देने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं. इसी सहयोग से सुधारों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है.
साथ ही PM मोदी ने यह भी कहा कि ‘हर कोई मानता है इस सरकार ने लास्ट माइल डिलीवरी पर खास ध्यान दिया है. योजनाएं फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि लोगों के जीवन तक पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी परंपरा को नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के जरिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए’.
राष्ट्रपति के अभिभाषण की सराहना करते हुए PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में 140 करोड़ नागरिकों, खासकर युवाओं की आकांक्षाओं को बेहद सटीक तरीके से रेखांकित किया गया है. उन्होंने इसे 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत बताया और कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं. यह बजट (Union Budget 2026) इस नए दौर की दिशा तय करने वाला पहला बजट होगा.
PM ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश की पहली महिला वित्तमंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं. उन्होंने इसे संसदीय इतिहास में गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक है.
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में 27 देशों के साथ हुए समझौते का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के युवाओं, किसानों, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े उन लोगों के लिए बड़ा अवसर लेकर आएगा जो दूसरे देशों में काम करने के इच्छुक हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता आत्मविश्वासी, प्रतिस्पर्धी और उत्पादक भारत की दिशा में बहुत बड़ा कदम है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…