BJP vs BJP In Mahoba: उपेंद्र गोस्वामी महोबा/महोबा | उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को सत्ताधारी दल के भीतर ही सड़क पर संग्राम देखने को मिला. यहाँ यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक एबीवीपी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन कार्यक्रम से वापस निकलते समय चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया. विधायक और उनके समर्थक नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में पानी न आने और खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से बेहद नाराज थे.
विधायक का गुस्सा देख मंत्री और विधायक समर्थकों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मौके पर तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया. विवाद को बढ़ता देख मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद विधायक को साथ लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे.
डीएम कार्यालय में मंत्री, विधायक और ग्राम प्रधानों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बैठक चली. इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और मुख्य गेट बंद कर आवाजाही रोक दी गई. बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा. बैठक के बाद मंत्री अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया देखेगी तबाही…’, फैजान की हिट लिस्ट में 7 हिंदुवादी कौन? 29 पेज का प्लान हिला देगा दिमाग
बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक बृजभूषण राजपूत ने बताया कि मंत्री जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 20 दिन के अंदर पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाए और सड़कों की मरम्मत हो. विधायक ने अपनी ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर 20 दिन में समाधान नहीं हुआ, तो हम सभी ग्राम प्रधानों के साथ लखनऊ कूच करेंगे और वहां मंत्री जी का घेराव करेंगे.” विधायक ने आरोप लगाया कि जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है और सड़कें खुदी पड़ी हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…