देश

मोदी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले:  उज्ज्वला योजना से लेकर नॉर्थ ईस्ट और पेट्रोलियम सब्सिडी तक; जानिए जनता को क्या मिला?

PM Modi Cabinet Brief: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की है. इस बैठक से जनता के लिए काफी कुछ निकल आया है. कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी ब्रीफिंग की है. इसमें कई फैसले किए गए हैं. पहला निर्णय उज्जवला योजना, दूसरा निर्णय मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती एलपीजी, तीसरा राज्यों में टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन की मजबूती, चौथा नॉर्थ-ईस्ट को विशेष विकास पैकेज और पांचवां पुडुचेरी में रेल परियोजना को मंजूरी है.

कैबिनेट में हुए 5 बड़े फैसलों में उज्जवला योजना और सस्ती एलपीजी के लिए सब्सिडी देने का फैसला काफी चर्चा में है. इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट को मिले पैकेज से वो काफी खुश हैं. आइये जानें सरकार ने कौन से 5 बड़े फैसले किए हैं.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने वापस लिया आयकर विधेयक 2025, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

असम और त्रिपुरा के लिए विशेष विकास पैकेज (एसडीपी) की मौजूदा केंद्रीय क्षेत्र योजना के अंतर्गत चार नए घटकों को मंज़ूरी मिली है. इस परियोजना का कुल परिव्यय 7,250 करोड़ रुपये है, जिसमें से 4,250 करोड़ रुपये असम (4000 करोड़ रुपये) और त्रिपुरा (250 करोड़ रुपये) के लिए मौजूदा केंद्रीय क्षेत्र विशेष विकास पैकेज योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे. शेष 3,000 करोड़ रुपये असम राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदान करेगी.

तमिलनाडु में मरक्कनम-पुडुचेरी (46 किमी) के 4-लेन राजमार्ग के निर्माण को मंज़ूरी मिली है. परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 2,157 करोड़ रुपये है. इस परियोजना से लगभग 8 लाख व्यक्ति-दिवस का प्रत्यक्ष और 10 लाख व्यक्ति-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होगा.

मध्यम वर्ग के लिए LPG गैस सस्ती बनी रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने 30,000 करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी दी है.  इससे एलपीजी के दाम नहीं बढ़ेंगे. अगर बाजार के दामों में उछाल आता है तो संभवतः इसी  सब्सिडी से कंपनियां रेट को मैनेज करेंगी.

इसके साथ ही उज्जवला योजना के लिए 12,060 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है. इसका उद्देश्य जनता के जीवन में बदलाव लाना है. अब तक 10.33 करोड़ लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन मिले हैं. अब इस एक बार फिर मोदी कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 12,060 करोड़ रुपये की सहायता दी है.

मंत्रिमंडल ने 275 तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा एवं अनुसंधान सुधार (एमईआरआईटीई) योजना को मंज़ूरी दी है. इसमें 175 इंजीनियरिंग संस्थान और 100 पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं. राज्यों में टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन की मजबूत बनाने में कुल 4200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

7 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

7 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

8 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

8 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

9 hours ago