देश

मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर क्या होगा असर? पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा; CCS की बैठक में दिए सख्त निर्देश

US Israel Iran conflict: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में लगातार गहराते युद्ध और तनाव के बीच भारत पर पड़ने वाले संभावित आर्थिक प्रभावों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. वैश्विक उथल-पुथल की आंच भारत के आम आदमी तक न पहुंचे, इसके लिए पीएम मोदी ने बुधवार को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की एक विशेष और अहम बैठक की अध्यक्षता की. इस उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रालयों की रणनीति की समीक्षा की और कड़े निर्देश जारी किए.

पीएम मोदी का सख्त निर्देश (PM Modi CCS Meeting)

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता देशवासियों को इस वैश्विक अस्थिरता के प्रभावों से सुरक्षित रखना है. उन्होंने अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे ऐसे सभी जरूरी कदम उठाएं जिससे आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो और आम आदमी की जेब पर बोझ न पड़े. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया.

पीएम मोदी का महंगाई रोकने का ‘फुलप्रूफ’ प्लान

युद्ध के कारण अक्सर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई बाधित होती है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पहले ही इसका विकल्प तैयार कर लिया है. कैबिनेट सचिव ने जानकारी दी कि एलपीजी (LPG) और एलएनजी (LNG) अब किसी एक देश पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग देशों से मंगाए जा रहे हैं.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी के दाम स्थिर रखे गए हैं. भीषण गर्मी में बिजली का संकट न हो, इसके लिए गैस आधारित बिजली संयंत्रों को नियमों में कुछ छूट दी गई है और थर्मल पावर स्टेशनों तक ज्यादा कोयला पहुंचाने के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

राज्यों को निगरानी के निर्देश

वैश्विक संकट का फायदा उठाकर कोई कालाबाजारी न कर सके, इसके लिए पीएम मोदी ने सख्त रुख अपनाया है. कृषि उत्पादों, खाद (यूरिया और डीएपी), सब्जियों और फलों की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए विशेष ‘कंट्रोल रूम’ स्थापित किए गए हैं. राज्यों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे खाद और राशन की जमाखोरी करने वालों पर पैनी नजर रखें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका…’, अमेरिकी रक्षामंत्री बोले- मैं नई सत्‍ता से कह रहा हूं डील करो वरना और बड़े हमले होंगे

समुद्री सुरक्षा पर भारत का जोर

पीएम मोदी ने सिर्फ घरेलू मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने की रणनीति बनाई है. ऊर्जा और खाद की निर्बाध सप्लाई के लिए दुनिया भर में नए स्रोत तलाशे जा रहे हैं. इसके साथ ही, भारत आने वाले समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक और नौसैनिक प्रयास भी लगातार जारी हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

9 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

23 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

36 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

39 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago